Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 316

उत्तर-प्रदेश: सरकार पर बरसे अखिलेश कहा- 2024 में भाजपा सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार'

शाहजहांपुर में सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और सरकार पर जमक रसाधा निशाना ।

उत्तर-प्रदेश: सरकार पर बरसे अखिलेश कहा- 2024 में भाजपा सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार'

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। शाहजहांपुर में सपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में भाजपा फिर से सत्ता में आ गई तो लोगों से वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा। शुक्रवार को पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की कोठी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का समय है। संविधान खतरे में है। लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी तैयारी कर लें। इस चुनाव में चूकना नहीं है। किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है। 

यूपी सरकार पर कसा तंज 
सपा मुखिया ने कहा कि कटरा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजेश यादव और जलालाबाद सीट से प्रत्याशी नीरज मौर्य को गलत तरीके से हरा दिया गया। अगर चुनाव के दौरान हमारे साथी दूसरे दलों में न गए होते तो ऐसी स्थिति न आती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जिले से तीन-तीन मंत्री आते हैं। नौ बार के विधायक और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शहर की हालत हमने देखी है। पूरे शहर की सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। 
अखिलेश यादव ने कहा कि जिस मंत्री के हाथों में खजाने की चाभी है, उनके शहर का यह हाल है। लखनऊ से शाहजहांपुर आते समय रास्ते में हर डिवाइडर पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। संबोधन से पूर्व अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...