Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 378

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: इतिहास में पहली बार महिलाओं ने मस्जिद में किया प्रवेश, पहले दिन जांच पूरी, जानिए सर्वे में क्या हुआ

श्रृंगार गौरी दर्शन मामले में आज एक इतिहास बन गया। सर्वे के आदेश के बाद ये पहला मौका है कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर महिलाएं प्रवेश कर सकी।

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: इतिहास में पहली बार महिलाओं ने मस्जिद में किया प्रवेश, पहले दिन जांच पूरी, जानिए सर्वे में क्या हुआ

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे से जुड़ा पहले दिन का काम पूरा हो गया है। सर्वे से जुड़ी टीम परिसर से बाहर आ गई है। वहीं सर्वे की गई जगह को सील कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद इस बेहद संवेदनशील मामले में शनिवार को एक नया इतिहास बना है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मस्जिद परिसर के अंदर महिलाओं ने प्रवेश किया है। जानकारी के अनुसार सर्वे के दौरान कथित तहखानों के चार दरवाजों को खोला गया। वहीं तालों में जंग लगा हुआ था, तालों को तोड़ कर टीम अंदर गई। वहीं टीम ने बाहर निकलने के बाद कहा कि सर्वे में निकली जानकारी कहा कोर्ट की प्रॉपर्टी है। सभी जानकारी 17 तारीख को अदालत के सामने रखा जाएगा।

रेखा पाठक, मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी, राखी सिंह और सीता साहू ने श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन के लिए याचिका दी थी, जिसके बाद सर्वे टीम के साथ इन्हें भी जाने की इजाजत कोर्ट से दी गई। शनिवार को सर्वे टीम में कुल 52 लोग शामिल रहें। इसमें वादी, प्रतिवादी पक्ष के साथ सिविल जज के द्वारा नियुक्त कोर्ट कमिश्नर भी मौजूद रहें।

मुस्लिम पक्ष का पहला विरोध महिलाओ को लेकर था
अप्रैल के दूसरे हफ्ते में जब सभी टीम के साथ वादी महिलाओं को भी जाने की इजाजत दी गई थी। उस वक्त मीडिया में मुस्लिम पक्ष की तरफ से इस बात का विरोध किया गया था। हालांकि विरोध करते समय इस बात का जिक्र अदालत में नहीं किया गया। अदालत में सिर्फ इस तर्क को रखा गया कि गैर मुस्लिम प्रवेश नहीं कर सकते। इस आदेश के खिलाफ 21 अप्रैल को मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट गया था, जहां से उनकी याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद वादी महिलाओं को भी मस्जिद के अंदर जाने का रास्ता साफ हो गया था।

राखी सिंह के अलावा सभी महिलाएं सर्वे टीम के साथ
मुख्य वादिनी राखी सिंह व्यक्तिगत कारणों की वजह से आज सर्वे टीम के साथ शामिल नहीं हो पाईं। लेकिन उनके साथ अन्य वादिनी महिलाएं मंजू व्यास, लक्ष्मी देवी, सीता साहू और रेखा पाठक सर्वे टीम के साथ मस्जिद के अंदर गई। ज्ञानवापी मस्जिद के इतिहास में ऐसा पहली बार ऐसा हुआ है कि सुरक्षाकर्मी के अलावा पहली बार गैर मुस्लिम पुरुषों के साथ महिलाओ ने मस्जिद के अंदर प्रवेश किया।

साढे़ तीन घंटे चली सर्वे की प्रक्रिया
जानकारी के मुताबिक सर्वे की प्रक्रिया शनिवार को पहले दिन करीब साढ़े तीन घंटे चली। इस दौरान कुल 52 सदस्य टीम में थे। इसमें तीन कोर्ट कमिश्नर के साथ सभी पक्ष मौजूद रहे। पहले दिन कथित तहखानों के चार दरवाजों को खोला गया। प्रशासन ने तहखानों को खोलने के लिए रोशनी का इंतजाम किया था। टीम ने बाहर निकलने के बाद कहा कि सर्वे में निकली जानकारी कहा कोर्ट की प्रॉपर्टी है, जिसे 17 तारीख को अदालत के सामने रखा जाएगा। वहीं हिंदू पक्ष के वकील के अनुसार करीब पचास फीसदी जगह पर सर्वे का काम हो गया है।

सभी पक्षों ने सर्वे में दिया सहयोग
वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने बताया कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक सर्वे का काम रविवार को भी होगा। शनिवार को सर्वे का काम ठीक तरीके से पूरा हो गया है। पुलिस को कोर्ट की तरफ से आदर्श व्यवस्था देने के लिए निर्देश मिला था। सर्वे के दौरान दोनों पक्षों ने भी सहयोग दिया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...