वाटर मैनेजमेंट में UP शीर्ष पर, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्षा के जल के संचयन को लेकर भी काफी सजगता पेश की है। आवासीय के साथ ही कई महानगरों में सरकारी कार्यालयों में भी वर्षा जल संचयन को लेकर काफी काम किया गया है.
जल शक्ति विभाग के कार्यों के लिए पूरे देश में उत्तर प्रदेश को नंबर एक पर चुना। योगी सरकार 2.0 के शुरुवात होते ही उत्तर प्रदेश के जल शक्ति विभाग को यह पुरस्कार मिल जाना, सरकार की शुभ शुरुवात मानी जा रही है. बतौर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा कार्यभार संभालने के पहले दिन ही उन्हें यह उपलब्धि हासिल होना सराहनीय है.
जल शक्ति विभाग में कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को सभी राज्यों में नंबर एक चुना गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के हाथ से पुरस्कार प्राप्त किया है। सोमवार शाम को विभाग के बंटवारे में स्वतंत्रदेव सिंह को जल शक्ति विभाग मिला था। मंगलवार को उन्होंने राष्ट्रपति के हाथों इस पुरस्कार को प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड में जल संचयन के साथ ही साथ सिंचाई के लिए नहरों का काफी बेहतर प्रयोग किया। नदियों की सफाई पर ध्यान देने के साथ ही बाढ़ नियंत्रण पर भी काम किया गया। उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से बेकार पड़ी सिंचाई की बड़ी परियोजनाओं के काम को गति दी गई। जिससे की बड़ी आबादी को लाभ मिला है। किसानों को भी फसलों को सींचने में काफी सुविधा मिली है।