Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 128

उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का विवादित बयान- कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं…मचा सियासी बवाल

उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विवादिय बयान दिया है। बुधवार को दुष्यंत गौतम ने कांग्रेसियों पर विवादित बयान दिया है। दुष्यंत गौतम ने कहा कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं।

उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम का विवादित बयान- कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं…मचा सियासी बवाल

उत्तराखंड भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विवादिय बयान दिया है। बुधवार को दुष्यंत गौतम ने कांग्रेसियों पर विवादित बयान दिया है। दुष्यंत गौतम ने कहा कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। कांग्रेसी विचारधारा से दुख है। भाजपा नेता के इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत नया भूचाल आ गया है। प्रभारी दुष्यंत कुमार के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है।

प्रभारी दुष्यंत कुमार के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर है। उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को हटाने की मांग की है। दुष्यंत गौतम के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। महिला कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर महिला उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बयान से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के पुतला दहन की चेतावनी दी है।

बता दें, देहरादून भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा से है। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...