Breaking News

Saturday, September 28, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 80

उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, हादसे में पांच लोगों की हुई मौत; एक घायल

उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जनपद में यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर रेस्‍क्‍यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं।

उत्‍तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, हादसे में पांच लोगों की हुई मौत; एक घायल

उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में तीन पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं, सभी स्‍थानीय निवासी हैं। उत्‍तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। छह महीने के अंतराल में यह चौथी घटना है। इनमें 77 की मौत हो चुकी है।

उत्‍तरकाशी से बड़कोट जा रही थी कार
जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

मरने वालों में 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल
इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। उसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है।

ओवरस्‍पीड बताई जा रही है हादसे की वजह
यह घटना ओवरस्पीड के कारण बताई जा रही है। जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है और आलवेदर के तहत उस स्थान पर निर्माण हुआ है।

ऋषिकेश में गूलर पुल से नीचे गिरी एक कार
आज शनिवार सुबह दिल्ली से बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार गूलर पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार दंपती और उनका तीन साल का पुत्र घायल हो गया। एसडीआरएफ ने सभी घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।

शुक्रवार को चमोली में हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा
बीते रोज चमोली जनपद के जोशीमठ ब्‍लाक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था। एक टाटा सूमो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गभीर घायल हो गए थे। वहीं, दो लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई थी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...