Viral Video: कड़कती धुप में एंबुलेंस के पीछे बेतहाशा भाग रहा था घोडा, वजह जान रो देंगे आप
सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा लगातार एक एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़ता हुआ नज़र आ रहा है। वजह, आपकी आंखों में आंसू ला देगी।
सोशल मीडिया की दुनिया में हर रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। इनमें से कुछ वीडियो जानवरों और उनके संवेदनशील व्यवहार से जुड़े होते हैं, जो आपको भावुक कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक घोड़ा लगातार एक एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़ता हुआ नज़र आ रहा है। घोड़े की दौड़ के पीछे जो वजह है, वो आपकी आंखों में आंसू ला देगी।
जिस तरह इंसानों में प्यार और संवेदना होती है, उसी तरह जानवरों में भी ये होती है। एंबुलेंस के पीछे लगातार दौड़ते घोड़े के इस वीडियो में हमें वही प्यार और संवेदना दिखाई दे रही है। जिस तरह इंसान किसी अपनों के बीमार होने पर दौड़ते हुए अस्पताल तक पहुंच जाता है, ठीक उसी तरह ये घोड़ा भी एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़कर अस्पताल तक पहुंचने की जद्दोज़हद में लगा है।
घोड़े की बीमार बहन थी एंबुलेंस में
वायरल हो रहे वीडियो में घोड़े को कड़कती धूप में सड़क पर वाहनों के बीच दौड़ते हुए देखा जा रहा है। दरअसल जिस एंबुलेंस के पीछे ये घोड़ा भाग रहा है, उसमें उसकी बहन सवार है। उसकी बहन की तबियत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बार उसे एंबुलेंस में बिठाकर उदयपुर के पशु चिकित्सालय तक ले जाया जा रहा था। घोड़े को जैसे ही ये पता चला, वो करीब 5 मील की दूरी तक एंबुलेंस के पीछे-पीछे दौड़कर अस्पताल पहुंच गया। घोड़े का अपनी बहन के प्रति प्यार देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।
वीडियो देख लोग हुए भाऊक
वीडियो को IFS अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। 23 सेकेंड के इस वीडियो को 1 लाख 74 हज़ार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 14 हज़ार से भी ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है कि जानवरों में इंसानों से ज्यादा भावनाएं होती हैं, वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि उनकी भावनाएं शुद्ध होती हैं। वैसे आपको बता दें कि इस घोडे़ की बहन के ठीक होने तक उसे भी अस्पताल ने उसके पास ही रखा।