उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले विशाल यादव भी यूक्रेन से अपने घर पहुंच गए हैं और उनका कहना है कि यूक्रेन के लोग और हमारे सीनियर बहुत है।
यूक्रेन-रूस के युद्ध के बीच भारत के कई छात्र वहां से अपने घर पहुंच गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले विशाल यादव भी यूक्रेन से अपने घर पहुंच गए हैं और उनका कहना है कि यूक्रेन के लोग और हमारे सीनियर बहुत है।
उन्नाव के कब्बा खेड़ा निवासी विशाल यादव सकुशल यूक्रेन से वापस लौट आए है और घर मे खुशी का माहौल है। बेटे की घर वापसी के लिए मां ने न जाने कितने मंदिरों की मन्नत मांगी और उनके घर आते ही मां ने उन्हें सीने से लगा लिया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया है। वहीं विशाल ने कहा कि, "देश के तिरंगा का सम्मान विदेशों में भी है।"
दरअसल केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान शुरू किया है और इसके तहत भारत के छात्र-छात्राओं और भारतीयों को वहां से वापस लाया जा रहा है। वहीं यूक्रेन के चेरनिव्त्सी में फंसे विशाल सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं। विशाल के पिता सेना में सूबेदार है और विशाल बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पढ़ाई का पहला साल था और वह 24 फरवरी को ही गए थे और हॉस्टल पहुँचते ही पता चला कि रूस और युक्रेन में युद्ध छिड़ गया है और अब यहां से निकलना होगा।
विशाल का कहना है कि यूनिवर्सिटी के सीनियर ने मेरी पूरी मदद की और जब रूस ने बम दागने शुरू किए तो रात में पूरे शहर को ब्लैक आउट कर दिया गया हर लोग बेसमेंट में चले गए थे। वहां डर और दहशत का माहौल था हर जगह बस युद्ध की बाते हो रही थी। घर से बार बार फोन आ रहे थे। डर सता रहा था। हम लोग बस से बॉर्डर कि तरफ निकले और सीनियर ने खाना बना कर खिलाया और टिपिन भी दिया। विशाल का कहना है कि यूक्रेन के लोग बहुत अच्छे है और रास्ते में खाने की कोई दिक्कत नहीं हुई। हमें बॉर्डर पार करने में भी ज्यादा वक्त नही लगा बॉर्डर पार करते ही सेल्टर होम में ले जाया गया जहां ओर पूरी व्यवस्था थी।
विशाल का कहना है कि यूक्रेन से ऑपरेशन गंगा के तहत वो भारत पहुंचे हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विदेशों में भी दबदबा है। उनका कहना है कि अगर भारत में ही एमबीबीएस की पढ़ाई सस्ती हो जाए तो कोई विदेश नही जाना चाहेगा। विशाल ने भारत लौटने पर पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...