Breaking News

Tuesday, September 24, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 96

लखनऊ: नगर निगम में अपर नगर आयुक्त पद पर तैनात अभय पांडेय और पंकज सिंह को हटा दिया गया है

नगर निगम लखनऊ के दो अपर नगर आयुक्त अभय पाण्डेय और पंकज सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। दोनों ही अपर नगर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया गया है। दोनों ही नगर आयुक्त को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

लखनऊ: नगर निगम में अपर नगर आयुक्त पद पर तैनात अभय पांडेय और पंकज सिंह को हटा दिया गया है

नगर निगम लखनऊ के दो अपर नगर आयुक्त अभय पाण्डेय और पंकज सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। दोनों ही अपर नगर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया गया है। दोनों ही नगर आयुक्त को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि दोनों ही लोगों का अवकाश इस दौरान स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

अभय पांडेय पिछले काफी समय से नगर निगम में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। अब तीन साल से ज्यादा समय हो गया था उसके बाद भी उनका तबादला भी नहीं हो पाया था। उसके अलावा अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह को भी हटाया गया है। दोनों ही नगर आयुक्तों के पास विभाग के सभी प्रमुख काम थे। ऐसे में उनका तबादला नगर निगम के अधिकारियों से लेकर पार्षद तक के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

अभय पांडेय के तबादले का आदेश।


पंकज सिंह के तबादले का आदेश।
शासन स्तर पर पहुंची थी शिकायत
बताया जा रहा है कि दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ शासन में शिकायत हो रही थी। बड़े स्तर पर नगर निगम में भ्रष्टाचार हुए थे। उसके अलावा पिछले दिनों आरआर विभाग से लेकर सिविल के काम में आई गड़बड़ियों पर भी सवाल उठने लगे थे। ऐसे में उनके तबादले की एक वजह शासन स्तर पर नाराजगी भी आ रही है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...