पश्चिम बंगाल में भाजपा का ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, सुवेंदु अधिकारी समेत हिरासत में लिए गए कई नेता
भाजपा के नबन्ना चलो मार्च से पहले कोलकाता के हेस्टिंग्स से विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी सहित भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने आज नबन्ना चलो अभियान का आह्नान किया है। इसे लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। पश्चिम बंगाल में जगह-जगह पुलिस ने नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने हावड़ा ब्रिज पर यातायात आवाजाही को रोका
भाजपा के नबन्ना चलो मार्च के मद्देनजर कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर पुलिस ने रोकी यातायात आवाजाही को रोक दिया है।
सुवेंदु अधिकारी समेत हिरासत में लिए गए कई नेता
भाजपा के नबन्ना चलो मार्च से पहले कोलकाता के हेस्टिंग्स से विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा और सांसद लॉकेट चटर्जी सहित भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी नेताओं को लालबाजार में कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया है।
सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता के पास अपने लोगों का समर्थन नहीं है और इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही लागू कर रही हैं।
नाव से कोलकाता पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा के नबन्ना चलो अभियान में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नावों का उपयोग कर कोलकाता पहुंचे।