Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / अपराध /

  • 0
  • 139

संभल: महिला ने लगाया बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर होमगार्ड सह‍ित छह पर FIR दर्ज

चंदौसी में महिला को बंधक बनाकर सामूह‍िक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। मह‍िला ने होमगार्ड व दो अन्य सहित एक महिला पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुल‍िस के कार्रवाई न करने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने होमगार्ड व महिला सहित चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने आदि धाराओं में केस दर्ज क‍िया है।

संभल: महिला ने लगाया बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर होमगार्ड सह‍ित छह पर FIR दर्ज

यूपी के चंदौसी में महिला ने होमगार्ड व दो अन्य सहित एक महिला पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुल‍िस के कार्रवाई न करने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने होमगार्ड व महिला सहित चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने आदि धाराओं में केस दर्ज क‍िया है। 

नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला के अनुसार बिसौली निवासी भांजे की पत्नी 26 जून 2023 में उसके घर आई थी। वह उसको अपने रिश्तेदारों को बाजार से सामान दिलाने के बहाने एक कार में बैठाकर ले गई। महिला का आरोप है कि गाड़ी में एक होमगार्ड जवान बैठा था। वह लोग उसको बाजार न ले जाकर बिसौली ले गए। काफी देर हो जाने के बाद जब उसने भांजे की पत्नी से उसको घर छोड़ने की बात कही, तो उसने कहा- हमने तुमको बेच दिया है, अब तुम्हे होमगार्ड के साथ ही रहना पड़ेगा।

दस द‍िन तक बनाए रखा बंधक 
विरोध करने पर मह‍िला को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसके साथ होमगार्ड सहित तीन अन्य लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।। दस दिन तक उसको बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म करते रहे। उसके बाद पति ने बिसौली थाने में तहरीर दी, जिसपर होमगार्ड ने उसको धमकी दी कि तेरे साथ तेरे पति को भी मार दूंगा, इसलिए मेरे पक्ष में बयान देना।

डर की वजह से होमगार्ड के पक्ष में द‍िया बयान 
वह डर गई और होमगार्ड जवान के पक्ष में बयान दे दिए। उसके कुछ माह बाद दोबारा उसको बंधक बनाकर सभी ने बारी- बारी से दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म का विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट की। मौका पाकर वह उनके चंगुल से भाग निकली और पति के घर आ गई। उसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद मजबूरी में उसको न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

छह लोगों के खि‍लाफ केस दर्ज 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर थाना होमगार्ड जवान शौकत अली, जीनत, लियाकत निवासी कैला देवी क्षेत्र, महबूब निवासी लक्ष्मणगंज क्षेत्र, व दो अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...