Breaking News

Monday, September 23, 2024
Home / राज्य /

  • 0
  • 64

आगरा: एक महिला मौत को मात देकर दोबारा अपनों के बीच में आ गई... महिला बेहोश हुई पर डूबी नहीं...गोताखोरों ने निकाला बाहर

मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने एक महिला को गंगा नदी में देखा। सूचना पर पुलिस आ गई। महिला को बाहर निकाला गया। उसकी सांसें चल रही थीं।

आगरा: एक महिला मौत को मात देकर दोबारा अपनों के बीच में आ गई... महिला बेहोश हुई पर डूबी नहीं...गोताखोरों ने निकाला बाहर

कासगंज में कादरगंज पुल के नीचे गंगा नदी के पानी में एक महिला दिखाई दी। दूर से देखने पर लग रहा था कि वो मर चुकी है, लेकिन उसकी सांसे चल रही थीं और वो पानी की ऊपरी सतह पर उतरा रही थी। मार्निंग  वॉक पर निकले लोगों ने जब ये दृश्य देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। महिला कौन है और कहां से आई इस बारे में जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। 

यहां का है मामला 
गंजडुंडवारा के थाना सिकंदरपुर  वैश्य के  अंतर्गत कादरगंज के पुल के उस पार एडीएम अब्दुल समद के  बंगले के  समीप 45 वर्षीय महिला गंगा में उतराती हुई  मिली। शुक्रवार की सुबह जब लोग  मॉर्निंग वॉक  के लिए पुल पर निकले तो पुल के  नीचे  अर्धनग्न अवस्था में महिला दिखाई दी। लोगों ने सूचना पुलिस चौकी कादरगंज पर दी। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने गोताखोरों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकलवाया। वो बेहोश अवस्था में पाई गई।

अस्पताल में कराई गई भर्ती
चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस को मंगाकर महिला को कादर चौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। महिला की उम्र  लगभग 45 साल के करीब बताई गई है। जहां पुल से नीचे महिला पड़ी हुई थी वहां पुल के ऊपर उसकी दोनों चप्पल पड़ी हुईं थीं।

पुल के ऊपर मिली चप्पलें
बताया गया है कि जिस पुल के नीचे महिला मिली, उसके ऊपर ही चप्पलें पड़ी हुईं थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहीं से महिला ने छलांग लगाई। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के होश में आने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...