Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 105

काहिरा में अल-हकीम मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी, कहा- यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का गहरा प्रमाण है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। अल-सीसी ने पीएम मोदी को ऑर्डर आफ द नील अवार्ड से सम्मानित किया जो मिस्र का सबसे बड़ा राजकीय सम्मान है। प्रधानमंत्री ने अल-हकीम मस्जिद का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का गरहा प्रमाण है।

काहिरा में अल-हकीम मस्जिद पहुंचे पीएम मोदी, कहा- यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का गहरा प्रमाण है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी अल-हकीम मस्जिद भी गए। 

अल-हकीम मस्जिद का हुआ जीर्णोद्धार
अल-हकीम मस्जिद काहिरा में 11वीं सदी का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है। यह मस्जिद भारत और मिस्र द्वारा साझा की गई समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रमाण के रूप में खड़ी है। पीएम मोदी की यात्रा का महत्व अल-हकीम मस्जिद का उल्लेखनीय जीर्णोद्धार है, जो दाऊदी बोहरा समुदाय के अटूट समर्पण और समर्थन के माध्यम से संभव हुआ है।

अल-हकीम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस हुआ: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि काहिरा में ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद का दौरा करके सम्मानित महसूस हुआ। यह मिस्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति का एक गहरा प्रमाण है।

''हमारे लिए आज का दिन ऐतिहासिक है''
भारतीय प्रवासी समुदाय के बोहरा समुदाय के सदस्य शुजाउद्दीन शब्बीर तांबावाला, जो आज अल-हकीम मस्जिद में मौजूद थे, जब पीएम मोदी वहां गए थे, कहते हैं, "यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि पीएम मोदी आज यहां आए थे। उन्होंने हमारे साथ बातचीत भी की। उन्होंने हमारे बोहरा समुदाय की भलाई के बारे में भी पूछा और जब उन्होंने हमारे साथ बातचीत की तो हमें एक परिवार की तरह महसूस हुआ।''


पीएम मोदी ने भारतीय सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का भी दौरा किया। यहां उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

मिस्र के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात
पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।मिस्र स्वेज नहर के पास आर्थिक क्षेत्र बना रहा है। भारत ने भी वहां एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बारे में भी दोनों देशों के बीच सहमति बनेगी।

पीएम मोदी का मिला मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' पुरस्कार से सम्मानित किया। 'ऑर्डर ऑफ द नाइल', मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

मिस्र के दो दिवसीय दौरे पर काहिरा पहुंचे पीएम मोदी
बता दें, पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मिस्र पहुंचे। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबाउली ने उनका काहिरा एयरपोर्ट पर स्वागत किया। 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की मिस्र की यह पहली राजकीय यात्रा है। 

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...