Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 128

भारत के अलावा दुनिया के ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न

भारत में 15 अगस्त को हर वर्ष आजादी का जश्न मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के साथ साथ दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया कांगो बहरीन और लिकटेंस्टीन देश भी 15 अगस्त को ही अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं।

भारत के अलावा दुनिया के ये 5 देश भी 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी का जश्न

देशभर में आज जोश और उल्लास के साथ 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। लंबे संघर्ष के बाद भारत ने 15 अगस्त 1947 में शाही ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। तभी से इस मौके को हर वर्ष सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले में हर वर्ष ध्वजारोहण करते हैं।

इस मौके पर भारत का हर नागरिक देश के आजाद होने का जश्न मनाता है। लेकिन बहुत कम लोग ही यह जानते होंगे कि आज यानी 15 अगस्त को भारत के अलावा दुनिया के अन्य कई देश भी अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से देश हैं जो आज के दिन अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं।

नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया
नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दोनों देश 15 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। कोरिया ने 15 अगस्त, 1945 को जापान की गुलामी से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। 1945 में अमेरिकी और सोवियत की सेना ने मिलकर कोरिया पर जापान के कब्जे का खात्मा किया था। आजादी के तीन साल बाद वर्ष 1948 में कोरिया, नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया दो देशों के तौर पर विभाजित हो गया था।

बहरीन 
बहरीन को भी भारत की तरह 15 अगस्त को स्वतंत्रता मिली थी। हालांकि भारत को वर्ष 1947 में आजादी मिली थी। जबकि बहरीन 1971 में अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। 19वीं शताब्दी में ब्रिटिश संरक्षक बनने से पहले, अरब और पुर्तगाल सहित बहरीन द्वीपसमूह पर विभिन्न संस्थाओं का शासन रहा।

बहरीन ने 15 अगस्त, 1971 को ब्रिटिश नियंत्रण से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की थी। यहां 16 दिसंबर को "राष्ट्रीय दिवस" का जश्न मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन पूर्व शासक ईसा बिन सलमान अल खलीफा ने सिंहासन संभाला था। इस मौके पर देश भर में अवकाश रहता है।

कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य 
कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, भारत की तरह ही 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। इस दिन 1960 में, देश 80 वर्षों की अधीनता के बाद फ्रांस से पूरी तरह से स्वतंत्र हो गया था। इस दिन को 'कांगोलेस नेशनल डे' के रूप में भी जाना जाता है। कांगो अफ्रीकी देश ने 15 अगस्त, 1960 को फ्रेंच औपनिवेशिक शासकों से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। यह अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है। कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से यह अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है।

लिकटेंस्टीन
लिकटेंस्टीन दुनिया का छठा सबसे छोटा राष्ट्र है। यह देश 15 अगस्त को जर्मन नियंत्रण से अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। 1940 के बाद से 15 अगस्त को यहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त को देश के राष्ट्रीय दिवस की स्थापना के दो मुख्य कारण थे। पहला कारण यह था कि यह पहले से ही बैंक अवकाश था।

दूसरा कारण यह था कि उस समय के राजकुमार, प्रिंस फ्रांज जोसेफ द्वितीय ने 16 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया था। इसलिए, 15 अगस्त को राष्ट्रीय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था, जो कि पर्व के पर्व और राज करने वाले राजकुमार के जन्मदिन के संयोजन के रूप में मनाया गया था। इसे 1990 में पारित एक कानून द्वारा आधिकारिक राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्थापित किया गया था।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...