Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 165

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हार गए जिंदगी की जंग... गंभीर हालत से जूझने के बाद निधन

शिंजो आबे पर हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एक चुनाव प्रचार स्थल से टोक्यो लौट आए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में किशिदा ने पत्रकारों से कहा था कि आबे का सर्वश्रेष्ठ इलाज किया जा रहा है।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हार गए जिंदगी की जंग... गंभीर हालत से जूझने के बाद निधन

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे जिंदगी और मौत की जंग हार गए हैं। शुक्रवार को पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनावी सभा में भाषण देते समय उन्हें गोली मार दी गई थी। आबे को विमान से अस्पताल ले जाया गया था जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि शिंजो आबे का निधन हो गया है। 41 साल के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने शिंजो आबे पर गोली चलाई थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक हैंडमेड गन बरामद की थी।

शिंजो आबे पर हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा एक चुनाव प्रचार स्थल से टोक्यो लौट आए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में किशिदा ने पत्रकारों से कहा था कि आबे का सर्वश्रेष्ठ इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मैं दिल से पूर्व प्रधानमंत्री के ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।' खबरों के मुताबिक नारा शहर में सुबह 11:30 बजे जैसे ही आबे ने बोलना शुरू किया हमलावर ने उन पर दो गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया एक गोली उनके गले और दूसरी उनकी छाती में लगी।

अस्पताल ले जाते वक्त रुक गई थी धड़कन
दमकल अधिकारी बताया था कि विमान से आबे को अस्पताल ले जाते समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और दिल की धड़कनें भी रुक गई थीं। आबे पर हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। इसमें देखा जा सकता है कि उन पर पीछे से हमला किया गया था जिसे रोकने में सुरक्षाकर्मी नाकाम रहे थे। गोली लगने के बाद शिंजो अबे जमीन पर गिर गए और उनके गले से खून निकलने लगा।

जापान के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री
जापान के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री का पद संभाला था। उन पर हमले के बाद जापान सरकार ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था। वो देश जहां पर सबसे कम गन क्राइम होते हैं और जहां पर बंदूकों से सबसे कम लोगों की जान जाती है, वहां ये घटना चौंकाने वाली है। जिस बंदूक से आबे की हत्या की गई, वो एक होममेड हथियार है। इसे डक्‍ट टेप और पाइप्‍स को मिलाकर तैयार किया गया था। देखने में ये बिल्‍कुल कैमरे के जैसी दिखती है और इसे करीब से देखने पर दो पाइप साफ नजर आ रहे हैं।

जापान में गन लॉ बेहद सख्त
एशिया के पहले विकसित देश का दर्जा हासिल करने वाले जापान में साल 2018 में बंदूकों की वजह से 9 लोगों की मौत हुई थी। देश की आबादी 125 मिलियन है और ऐसे में ये आंकड़ा बताने के लिए काफी है कि देश में कानून कितना सख्‍त है। यहां पर बंदूक का लाइसेंस हासिल करना अपने आप में बहुत मुश्किल है। अगर किसी नागरिक को गन लाइसेंस चाहिए तो पहले उसे किसी शूटिंग एसोसिएशन से मंजूरी हासिल करनी होती है और फिर पुलिस की जांच से गुजरना पड़ता है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...