Breaking News

Friday, September 27, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 270

शिंजो आबे पर जानलेवा हमले से सकते में जापान, रोते हुए बोले PM- बचाने के लिए सब करेंगे!

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। आबे पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान उनपर गोली चलाई गई। हमले के बाद आबे को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्‍टर NHK ने घटना की एक फुटेज टेलिकास्‍ट की है। वीडियो में आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया।

शिंजो आबे पर जानलेवा हमले से सकते में जापान, रोते हुए बोले PM- बचाने के लिए सब करेंगे!

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। 'द जापान टाइम्स' के अनुसार, पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है।

जापान के सरकारी ब्रॉडकास्‍टर NHK के अनुसार, पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया। एक बंदूक भी जब्‍त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।

आबे को दो गोलियां मारी गई हैं और हमलवार वहीं खड़ा रहा। उसने भागने की भी कोई कोशिश नहीं की। आबे पर हमला क्‍यों हुआ और किसने इस साजिश को अंजाम दिया इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। आबे वो लीडर हैं जिनका सम्‍मान दुनिया के कई नेता करते हैं। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जाएगी। आबे इस समय अस्‍पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत फिलहाल बेहद गंभीर बताई जा रही है।

बता दें कि शिंजो आबे का भारत से गहरा रिश्‍ता रहा है। जापान का प्रधानमंत्री रहते हुए आबे ने भारत के साथ संबंधों को प्राथमिकता में रखा। आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी घनिष्‍ठ संबंध हैं। कुछ समय पहले तक आबे ट्विटर पर केवल मोदी को फॉलो किया करते थे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले का नया फुटेज सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि अचानक भाषण देते वक्‍त गोली चलने की आवाज आती है और सबकुछ बिखर जाता है। आबे जमीन पर गिरे दिखते हैं और सिक्‍योरिटी उन्‍हें संभालने भागती है।


शिंजो आबे पर हमले के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। उन्‍होंने लिखा कि हमले की सूचना पाकर वे हैरान हैं। राहुल ने आबे की सलामती की दुआ करते हुए लिखा कि उन्‍होंने भारत और जापान के रिश्‍तों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई।


जापान में साल 1932 में हुई थी प्रधानमंत्री सुयोशी की हत्‍या
जापान में शिंजो आबे पर हमले से पहले साल 1932 में ऐसी ही एक खौफनाक घटना हुई थी जिसमें एक नेवी ऑफिसर ने जापान के प्रधानमंत्री को मार डाला था। 15 मई 1932 को तत्‍कालीन प्रधानमंत्री इनुकाई सुयोशी पर एक युवा नेवी ऑफिसर ने हमला किया था। आज भी जापान और दुनिया के इतिहास में इस घटना को 5.15 घटना के नाम से जाना जाता है। ये हमला जापान में तख्‍तापलट की कोशिशों का नतीजा था। इस हमले में इम्‍पीरियल जापानी आर्मी के कैडेट्स भी शामिल थे। हमले में लीग ऑफ ब्‍लड नाम के चरमपंथी संगठन के लोग भी थे।

पीएम मोदी ने मांगी दुआ
मेरे प्रिय दोस्‍त शिंजो आबे पर हमले की खबर से चिंतित हूं। उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं और दुआए हैं: पीएम मोदी


"यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं... इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।" -फुमियो किशिदा, जापान के प्रधानमंत्री

"जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध और दुखी हैं। हम रिपोर्ट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हमारे विचार उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।" -वाइट हाउस

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...