Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 418

Nobel Prize 2022: चिकित्सा जगत में वांते पाबो को मिला नोबेल पुरस्कार, जीनोम सिक्वेंसिंग पर किया है रिसर्च

चिकित्सा जगत के लिए नोबेल कमेटी के सेक्रेटरी थामस पर्लमन ने बताया कि इस पुरस्कार को पा पाबो हैरान रह गए उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। पाबो के पिता बायोकेमिस्ट सुने बर्गस्ट्राज्म (Sune Bergström) भी नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं।

Nobel Prize 2022: चिकित्सा जगत में वांते पाबो को मिला नोबेल पुरस्कार, जीनोम सिक्वेंसिंग पर किया है रिसर्च

चिकित्सा जगत में अपनी खोजों के लिए वैज्ञानिक वांते पाबो (Svante Paabo) ने नोबल पुरस्कार का सम्मान हासिल कर लिया है। उन्होंने विलुप्त मानव प्रजाति और मानव उत्पत्ति से संबंधित जीनोम ( genomes of extinct hominins and human evolution) के लिए रिसर्च किया था। इस पुरस्कार को देने वाली कमेटी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विज्ञान की दुनिया में यह पुरस्कार सबसे अधिक सम्मान वाला है। इसे स्वीडिश कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली ने दिया। इस पुरस्कार के तहत 10 मिलियन क्रोनर (स्वीडिश करेंसी) (करीब 8.5 करोड़ रुपये) दिए गए। इस साल दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत आज, 3 अक्टूबर से की गई है।

नोबल पा अभिभूत हैं पाबो
चिकित्सा जगत के लिए नोबेल कमेटी के सेक्रेटरी थामस पर्लमन ने बताया कि इस पुरस्कार को पा पाबो हैरान रह गए, उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। पाबो के पिता बायोकेमिस्ट सुने बर्गस्ट्राज्म (Sune Bergström) भी नोबेल पुरस्कार जीत चुके हैं।

पिछले साल का मेडिसीन पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड जुलियस (David Julius) और आर्डम पैटापोशन (Ardem Patapoutian) को मिला था। इन्होंने मानव त्वचा में रिसेप्टर की खोज की थी। ये रिसेप्टर तापमान और छुअन के अहसास के अलावा शारीरिक असर को नर्व इंपल्स में बदलने की क्षमता रखते हैं। इससे पहले इस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार को जीतने वाले प्रसिद्ध रिसर्चर रहे हैं। इनमें 1945 का पुरस्कार जीतने वाले अलेक्जेंडर फ्लेमिंग हैं, जिन्होंने पेनिसिलिन (penicillin) की खोज की थी। इसके अलावा ट्यूबरकुलोसिस पर इंवेस्टीगेशन करने वाले राबर्ट कोच को 1905 में इस पुरस्कार से नवाजा गया था।

उपलब्धियां-

  • लुप्त मानव जाति और आधुनिक मानव जाति के बीच लिंक की तलाश के लिए इन्होंने नीअंडरथल जीनोम (Neanderthal genome) की सीक्वेंसिंग पर काम किया
  • पहले से मौजूद अज्ञात मानव प्रजाति डेनिसोवंस की मौजूदगी का लगाया पता
  • साइबेरिया में मिले 40,000 साल पुरानी अंगुली की हड्डी के टुकड़ों पर किया था रिसर्च

स्वीडन के उद्योगपति अल्फ्रेड नोबल की वसीयत में नोबेल पुरस्कार का जिक्र था। उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर 1901 में पहली बार यह पुरस्कार दिया गया था। शुरुआत में यह पुरस्कार विज्ञान, साहित्य और शांति के लिए ही दिया गया। बाद में अर्थ जगत में भी इस पुरस्कार की शुरुआत की गई।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...