Breaking News

Sunday, September 22, 2024
Home / देश / विदेश /

  • 0
  • 54

रूस-यूक्रेन युद्ध: आखिर क्यों वैगनर ग्रुप से बातचीत करने के लिए मजबूर हुए रूसी राष्ट्रपति

वैगनर ग्रुप के लड़ाके रूसी शहर रोस्तोव स्थित सैन्य मुख्यालय को छोड़कर वापस यूक्रेन लौट गए। इस घटना के 24 घंटे बीत गए लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कहीं भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए। वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन भी कहां हैं किसी को नहीं पता है। कहा जा रहा है कि वैगनर ग्रुप के विद्रोह से पुतिन की छवि को बहुत नुकसान पहुंचा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध: आखिर क्यों वैगनर ग्रुप से बातचीत करने के लिए मजबूर हुए रूसी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सबसे बड़ा खतरा बने वैगनर ग्रुप के विद्रोह के अंत के बाद रूस में खामोशी छा गई है। जिस शख्स ने विद्रोह का नेतृत्व किया, वह अब शांत हो गया है। वहीं, पुतिन को भी विद्रोह को 'देशद्रोह' बताने और विद्रोहियों को 'कठोर' सजा देने की धमकी देने के बाद सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया।

वैगनर ग्रुप ने विद्रोह को खत्म क्यों किया?
दुनिया ने वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को अपने प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन के आदेश पर बहुत तेज गति से मास्को की तरफ बढ़ते देखा, लेकिन अचानक उन्होंने हमला करना बंद कर दिया और वापस यूक्रेन लौट गए। आखिर यह सब कैसे हुआ?

वैगनर ग्रुप के कदम से यूरोप और अमेरिका हैरान
वैगनर ग्रुप के लड़ाकों के पीछे हटने के कदम से अमेरिका और यूरोप भी हैरान हो गए हैं। विद्रोह कोपुतिन की अजेय छवि को नष्ट करने के तौर पर देखा जा रहा था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सीबीएस के फेस द नेशन पर रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, वैगनर ग्रुप का विद्रोह पुतिन के अधिकार के लिए एक सीधी चुनौती है और गहरा सवाल उठाता है। हम अनुमान नहीं लगा सकते या ठीक-ठीक नहीं जान सकते कि यह कहां जाने वाला है। हम जानते हैं कि आने वाले हफ्तों और महीनों में पुतिन को और भी बहुत कुछ जवाब देना है। मामले से परिचित एक व्यक्ति के अनुसार, अमेरिका को कई दिन पहले खुफिया जानकारी मिली थी कि प्रिगोझिन रूसी रक्षा अधिकारियों के खिलाफ सशस्त्र कार्रवाई करने की साजिश रच रहा था।

चीन ने रूस के साथ की चर्चा
चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री किन गैंग ने रविवार को बीजिंग में रूसी उप विदेश मंत्री एंड्री रुडेंको से आम हित के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। चीन के उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू ने भी रविवार को रुडेंको से मुलाकात की और 'जटिल और गंभीर' अंतरराष्ट्रीय माहौल के तहत दोनों देशों के सामान्य हितों की रक्षा करने की कसम खाई। चीनी राज्य मीडिया ने रूस में विद्रोह को कवर किया। ग्लोबल टाइम्स ने पूर्व प्रधान संपादक हू ज़िजिन का एक लेख प्रकाशित किया था, जिसमें शासन परिवर्तन सहित संभावित परिदृश्यों का विश्लेषण किया गया था। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक वेबसाइट के बयान में कहा, चीनी पक्ष ने देश में स्थिति को स्थिर करने के रूसी नेतृत्व के प्रयासों के लिए समर्थन व्यक्त किया।  यूरोप और यूरेशिया के लिए अमेरिका के पूर्व सहायक सचिव और दो थिंक टैंक के सह-संस्थापक वेस मिशेल ने एक साक्षात्कार में कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है कि पुतिन कमजोर हो गए हैं।"

पुतिन ने दी सुरक्षा की गारंटी
70 वर्षीय पुतिन ने अपने सहयोगी बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको द्वारा कराए गए उस सौदे पर कोई टिप्पणी नहीं की, जिसने प्रिगोझिन के विद्रोह को समाप्त कर दिया। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने वैगनर नेता को बेलारूस की यात्रा करने देने और उनके और विद्रोह में शामिल सेनानियों के खिलाफ आपराधिक विद्रोह के आरोप हटाने की गारंटी दी।

क्या पुतिन ने किया आत्मसमर्पण
रूसी सरकार के पूर्व सलाहकार किरिल रोगोव ने कहा कि पुतिन को रियायतें देनी पड़ीं और वास्तव में आत्मसमर्पण करना पड़ा। प्रिगोझिन को हराने के बजाय उन्हें उसके साथ बातचीत करनी पड़ी और सार्वजनिक रूप से अपनी कमजोरी का प्रदर्शन करते हुए सुरक्षा की गारंटी देनी पड़ी।
प्रिगोझिन का ठिकाना अज्ञात है और उन्होंने टेलीग्राम पर एक ऑडियो संदेश में शनिवार देर रात रक्तपात से बचने के लिए अपनी सेना की वापसी की घोषणा करने के बाद से कोई टिप्पणी नहीं की है। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में दिखाया गया है कि जब दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में एक सैन्य प्रतिष्ठान पर वैगनर ने विद्रोह के आरंभ में कब्जा कर लिया था तो भीड़ उसे प्रोत्साहित कर रही थी। बेलारूस की सरकारी बेल्टा समाचार सेवा ने बताया कि पुतिन ने शनिवार देर रात एक फोन कॉल में बातचीत आयोजित करने और समझौते पर पहुंचने के लिए लुकाशेंको को धन्यवाद दिया। रूस ने जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश करने के लिए आपातकालीन प्रतिबंध हटाना शुरू कर दिया। रविवार को मास्को की ओर जाने वाले राजमार्गों पर जल्दबाजी में लगाए गए अवरोधों को हटा दिया गया।

पुतिन के खिलाफ प्रिझोगिन ने क्यों की बगावत?
दरअसल, रूस ने वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को सेना में शामिल करने का प्रस्ताव दिया है, जिसके कारण ग्रुप के कई लड़ाके सेना में शामिल होना चाहते हैं। पुतिन के प्रति वफादार रहने वाले प्रिगोझिन को इससे अपने संगठन के अस्तित्व पर खतरा नजर आया। इसके अलावा, वैगनर ग्रुप के लड़ाकों के साथ भेदभाव की शिकायत भी मिल रही थी। वहीं, जब यूक्रेन में स्थित वैगनर शिविर पर रूसी मिसाइल हुआ तो प्रिगोझिन का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने पुतिन के खिलाफ बागवत कर दी।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...