Breaking News

Saturday, September 21, 2024
Home / टैकनोलजी /

  • 0
  • 384

Xiaomi की यह मिनी स्मार्ट वॉशिंग मशीन माइक्रोवेव से भी कम जगह लेगी। जानें कीमत और खासियतें।

Xiaomi ने Mijia Washing Machine Mini लॉन्च की है और जैसा की नाम से पता चलता है, नई वॉशिंग मशीन बेहद पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आती है। इसका साइज़ काफी हद तक माइक्रोवेव के समान है।

Xiaomi की यह मिनी स्मार्ट वॉशिंग मशीन माइक्रोवेव से भी कम जगह लेगी। जानें कीमत और खासियतें।

Xiaomi ने Mijia Washing Machine Mini लॉन्च की है और जैसा की नाम से पता चलता है, नई वॉशिंग मशीन बेहद पोर्टेबल डिज़ाइन के साथ आती है। इसका साइज़ काफी हद तक माइक्रोवेव के समान है। यह ब्रांड द्वारा लॉन्च की गई अब तक की सबसे छोटी वॉशिंग मशीन है, लेकिन इसमें फीचर्स की कमी नहीं छोड़ी गई है। शाओमी की यह मिनी वॉशिंग मशीन अकेले रहने वाले युवाओं या उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है, जिनके घर में छोटे बच्चे हैं। यह 16 तरह के खास वॉशिंग या केयर मोड्स के साथ आती है। इसके अलावा, इसमें 90 डिग्री सेल्सियस तक हाई टेंप्रेचर स्टीमिंग का फीचर भी मिलता है, जो कपड़ों के दाग निकालने में मदद करता है।


Mijia Washing Machine Mini को चीन में लॉन्च किया गया है। प्रोडक्ट की कीमत 1,099 चीनी युआन (लगभग 12,600 रुपये) है। यह 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से Xiaomi Mall समेत कई रिटेल स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगी। 


Mijia Washing Machine Mini की सबसे बड़ी खासियत  हाई टेंप्रेचर बॉइल-वॉश है। यह कपड़ों के दाग निकालने के साथ-साथ उन्हें जीवाणुरहित बनाने का काम भी करता है। इसलिए यह नवजात बच्चों के कपड़े धोने के लिए आदर्श है। इसमें तापमान के चार लेवल हैं, कपड़ों की स्टीमिंग और उन्हें जीवाणुरहित बनाने के लिए 90 डिग्री सेल्सियस तापमान, 60 डिग्री सेल्सियस माइट्स (कीट-पतंगे) मारने के लिए , 40 डिग्री सेल्सियस गहरे दाग हटाने के लिए और रूम का तापमान कॉटन के कपड़ों के कलर को फेड होने से बचाने के लिए।

मशीन की लोडिंग क्षमता 1 किलोग्राम है। इसमें 16 खास वॉशिंग मोड्स हैं। इसके अलावा, इसमें 10 खास स्टेन वॉश प्रोसेस भी हैं, जिससे विभिन्न प्रकार के गहरे दागों को हटाना आसान हो जाता है। इतना ही नहीं, इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी फीचर भी मिलता है, जिसमें ऐप के जरिए इस पोर्टेबल वॉशिंग मशीन को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...