Breaking News

Wednesday, September 25, 2024
Home / राजनीति /

  • 0
  • 138

अखिलेश के गढ़ करहल पहुंचे सीएम योगी, दिखाया दम... क्या बदलेगा सीट का सियासी गणित?

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही मैनपुरी का रण गरमा गया है। अब तक मैनपुरी में मुलायम परिवार ही सक्रिय दिख रहा था। अब भाजपा ने यहां ताकत दिखानी शुरू कर दी है। ऐसे में चुनावी माहौल में गर्मी आने लगी है।

अखिलेश के गढ़ करहल पहुंचे सीएम योगी, दिखाया दम... क्या बदलेगा सीट का सियासी गणित?

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज करहल से मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव को लेकर प्रचार अभियान का आगाज किया। उत्तर प्रदेश के तीन सीटों पर अभी उप चुनाव का प्रचार अभियान चल रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ अब तक इन प्रचार अभियानों में नहीं उतरे थे। अलग प्रदेश स्तर के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का प्रचार अभियान में लगातार जोर दिख रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के उतरने के साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया है। भाजपा की ओर से पिछले दिनों नेताओं को मैनपुरी के विभिन्न इलाकों में जातीय आधारित क्षेत्रों में भेजा गया है। जमीन के स्तर पर पार्टी अपने प्रभाव को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ करहल के नरसिंह इंटर कॉलेज में पहुंचे हैं। वहां वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। सीएम योगी की रैली को लेकर भारी भीड़ पहुंची है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के रघुराज शाक्य और समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के बीच मुख्य मुकाबला हो रहा है। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। अभी तक मुलायम परिवार चुनावी प्रचार मैदान में पूरा जोर दिखा रहा था। 5 दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले भाजपा ने अब अपनी ताकत यहां झोंक दी है। इस क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रचार अभियान को तेज किया जा रहा है।

सपा लगातार लगा रही है जोर
मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी पूरा जोर लगा रही है। डिंपल यादव के पक्ष में अखिलेश यादव बूथ स्तर तक के सम्मेलनों में शामिल हो रहे हैं। प्रचार कर रहे हैं। डिंपल यादव स्वयं घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं। वहीं, अब तक अखिलेश यादव से नाराज चल रहे चाचा शिवपाल यादव एक चुनावी मैदान में जोर-शोर से उतर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी अब मैनपुरी में परिवारवाद को मुख्य मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में उतरते दिखाई दे रही है।

भाजपा के सीनियर नेताओं की ओर से अखिलेश के परिवारवाद पर जोरदार हमला बोला है। वहीं, अब सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में उतरेंगे तो इन मुद्दों को हवा दी जाएगी। इसके बाद वार-पलटवार का दौर चलेगा।

Trending news

लखनऊ: अकबरनगर के लोग बोले- 70 साल यहीं रहे, बिजली बिल और हाउस टैक्स भरे; एक झटके में उजाड़ दिया आशियाना

लखनऊ में जम्मू-कश्मीर की आतंकी घटना को लेकर प्रदर्शन: बजरंग दल और वीएचपी ने पाकिस्तान का फूंका पुतला, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

बाराबंकी: पड़ोसी सोशल मीडिया पर डालता है महिलाओं की फोटो, शिकायत करना पीड़ित को पड़ा भारी, पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों को पीटा

बाराबंकी में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़: बदमाश हुआ घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

UP: आईएएस धनंजय शुक्ला अपर आयुक्त राज्यकर बनाए गए, दो अफसरों को नई जिम्मेदारी

Most View

Our Latest Blog

लखनऊ : LDA ने  4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई
लखनऊ : LDA ने 4 से 10 लाख रुपए तक घटाए फ्लैट्स के रेट; लंदन की तर्ज पर गोमती किनारे बनेगा लखनऊ आई

अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...

ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम
ट्रैफिक से निजात पाने की अब तक की सारी तरकीबें फेल, प्रसाशन आज भी नहीं हटा पाया चिनहट, कामता और मटियारी का जाम

राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...

लखनऊ:  बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख  का सामान , वारदात CCTV में   कैद
लखनऊ: बंद घर में दरवाजा तोड़कर घुसे चोरो ने उड़ाए 7 लाख का सामान , वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...