सीएम योगी ने यह भी कहा, कि बाढ़ से प्रभावित सभी किसान भाइयों को तत्काल फसल क्षतिपूर्ति की जाए।
उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, 'खाद के जमाखोरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि कुछ जिलों से कलाबाजारियों व जमाखोरों द्वारा डीएपी खाद के कृत्रिम अभाव बनाने की शिकायत मिली है। कृषि उत्पादन आयुक्त स्तर से इनका संज्ञान लेते हुए व्यवस्था सुचारू बनाई जाए। संबंधित जिलों के डीएम ऐसे हर मामलों का त्वरित निस्तारण कराएं। जमाखोरों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में किसानों को परेशानी न हो।
सीएम योगी ने यह भी कहा, कि बाढ़ से प्रभावित सभी किसान भाइयों को तत्काल फसल क्षतिपूर्ति की जाए। प्रदेश में अब तक पांच लाख किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए चिह्नित किया गया है। एक भी किसान, जिसकी फसल बाढ़, अतिवृष्टि से खराब हुई हो, उनकी क्षतिपूर्ति जरूर की जाए। यह काम पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे। डीएम स्वयं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करें। जिलों में नोडल अधिकारी एक्टिव रहें और किसानों को भुगतान में देरी न होने पाए। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित संरक्षण के लिए संकल्पित है। इस दिशा में अनेक प्रयास किए गए हैं। कर्मचारियों की समस्या समाधान के लिए उच्चस्तरीय समितियां गठित की गई हैं। यथाशीघ्र संवाद कर उनकी मांगों पर फैसला किया जाए। सभी विभागीय अधिकारी भी अपने अधीनस्थ कार्मिकों से सतत संवाद करते रहें।
अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के दायरे में पूरा लखनऊ जिला होगा। कैंट और औद्योगिक विकास प्राधिकरण (लीडा) को छोड़कर लखनऊ का कोई भी गांव हो या मजरा सभी ज...
राजधानी लखनऊ के कुछ व्यस्ततम चौराहों पर आज भी ट्रैफिक की समस्या जस की तस। उमस भरी इस गर्मी में घंटों जाम से जूझते हैं लोग। इस समस्या से निजात पाने की ...
लखनऊ के सूर्या सिटी में देर रात 2 चोरों ने एक घर से लाखों की ज्वेलरी और नगदी चोरी की है। पीड़ित ने इंदिरा नगर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। घटन...