काले घने बालों की चाह में चली गई इंजीनियर की जान, कारण जान हो जायेंगे हैरान

News Desk 12 May 2025, 04:22 AM 1 min read
काले घने बालों की चाह में चली गई इंजीनियर की जान, कारण जान हो जायेंगे हैरान


>अक्सर सोशल मीडिया अथवा विभिन्न प्रचार माध्यमों से आपने हेयर ट्रांसप्लांट के विज्ञापन देखे होंगे, अक्सर ऐसे युवा जो फैशन के प्रति और अपनी स्टाइल के प्रति जागरूक होते है और उन्हें बालों की समस्या होती है तो तत्काल ऐसे उपायों को आजमाते है, मगर क्या आपको पता है कि ऐसे उपायों से आपकी जान भी जा सकती है??


>जी हां, ऐसा हो सकता है, खबर यूपी के कानपुर से है, काले घने बालों की चाहत में एक सरकारी इंजीनियर की जिंदगी खत्म हो गई, यह युवक पनकी पॉवर प्लांट में तैनात रहा,  36 वर्षीय इंजीनियर विनीत दुबे की मौत हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के दौरान हो गई, प्राप्त जानकारी के मुताबिक विनीत, डॉक्टर अनुष्का तिवारी के प्राइवेट क्लिनिक में हेयर ट्रांसप्लांट कराने पहुंचे थे। जैसे ही डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन दिया, उनके चेहरे पर अचानक सूजन आ गई और स्थिति बिगड़ने लगी, तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


>घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर डॉक्टर अनुष्का तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और क्लिनिक की मान्यता व प्रक्रिया संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।


>यह घटना न सिर्फ मेडिकल लापरवाही का मामला उजागर करती है, बल्कि ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के नाम पर चल रहे असुरक्षित प्रयोगों पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है, सबसे बड़ी बात तो यह है कि हेयर ट्रांसप्लांट जैसे ट्रीटमेंट को आज कल गली गली क्लीनिक का चलन बढ़ गया है जिसपर अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अखिलेश यादव की बेटी पर पोस्ट से गरमाई सियासत, रीवा से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत
प्राकृतिक खेती सम्मेलन से विकास परियोजनाओं तक, जानिए कानपुर में CM योगी का पूरा कार्यक्रम
सिद्धनाथ मंदिर जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, 200 मीटर दूर पकड़ाया चालक
बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन पर कार्रवाई, 761 एकड़ फिर ग्राम सभा के नाम होगी
124 करोड़ की जमीन पर चला केडीए का बुलडोजर, 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त
कानपुर में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी के गनर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, केस दर्ज
आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी जान, बहनों ने वायरल की व्हाट्सएप चैट
कानपुर में ITBP जवानों ने कानपूर पुलिस कमिश्नरेट का किया घेराव
कानपुर में किराए के मकान में फौजी की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला खून, इंजेक्शन और शराब की बोतल