भाजपा और कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए प्रमुख नेता, 27 की सियासी पिच तैयार कर रही सपा

News Desk 23 May 2025, 06:30 AM 1 min read
भाजपा और कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुए प्रमुख नेता, 27 की सियासी पिच तैयार कर रही सपा


>समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए भाजपा और कांग्रेस छोड़कर कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा छोड़कर आए विपिन कुमार रावत और उनके साथियों को समाजवादी पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में एकजुट प्रयास करेंगे।


>भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए विपिन कुमार रावत ने कहा कि वे समाजवादी पार्टी की कार्यशैली, नीति एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को समाजवादी पार्टी जिस तरह से आगे बढ़ा रही है उससे प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। श्री रावत के साथ भाजपा के बूथ अध्यक्ष श्री राम सिंह रावत, सुशील कुमार, मनोज वर्मा एवं नर्मदा वर्मा तथा जिला सचिव कांग्रेस अनुसूचित वर्ग श्री शिव कैलाश रावत अपने दर्जनों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए है।


>इनके अतिरिक्त बाबू रावत, बबलू रावत बाराबंकी, कल्लू खान, पवन कुमार यादव, राकेश कुमार, प्रताप रावत, ज्ञानेन्द्र कुमार रावत, मुन्ना रावत, जसवंत रावत, राजकुमार रावत, संतोष कुमार रावत, लल्ला रावत, राकेश कुमार रावत, विनय कुमार रावत, अनिल रावत, मोहम्मद जाबिर, ममता देवी, रेखा देवी, सपना रावत, सुशीला देवी रावत, मंगला रावत, रामऔतार रावत, राम चरन गौतम, नितिन गौतम, राम नरेश रावत, सुरेश चन्द्र वर्मा, जयपाल, रामप्रकाश जलालपुर, राम रतन गौतम, श्याम लाल गौतम, प्रवेश, मुरलीधर रावत, मो0 जावेद, अल्तमश खान, भूनेश्वर यादव, मधुराम रावत, राकेश गौतम मलिहाबाद शामिल हुए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी