लखनऊ में बाराबंकी के युवक का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन हिरासत में, युवक सुरक्षित बरामद

News Desk 19 May 2025, 02:09 AM 1 min read
लखनऊ में बाराबंकी के युवक का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन हिरासत में, युवक सुरक्षित बरामद


>लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास रविवार शाम बाराबंकी निवासी एक युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। सूचना मिलते ही बाराबंकी पुलिस हरकत में आई और क्राइम ब्रांच टीम के साथ लखनऊ में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर रात युवक को लखनऊ के दुबग्गा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


>पुलिस के अनुसार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव निवासी 22 वर्षीय रवि रविवार को काम के सिलसिले में लखनऊ गया था। देर शाम परिजनों को एक कॉल आया, जिसमें रवि के अपहरण की जानकारी दी गई और उसकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की मांग की गई।


>परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया। लोकेशन ट्रेस कर लखनऊ पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छानबीन शुरू की।


>एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि युवक को लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है और उसे सकुशल बाराबंकी लाया गया है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला केवल अपहरण का है या किसी आर्थिक लेनदेन से जुड़ा हुआ है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?