भिखारी गिरोह की अब खैर नहीं, AI कैमरे से होगी निगरानी

News Desk 22 May 2025, 12:28 AM 1 min read
भिखारी गिरोह की अब खैर नहीं, AI कैमरे से होगी निगरानी


>एक ऐसा नगर जो अपनी सांस्कृतिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है लेकिन पिछले काफी समय में राजधानी की सड़कों पर जैसे ही आपका वाहन रुकता है तमाम भिखारी आपके वाहन का शीशा खटखटाकर भीख मांगने लगते है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इन भिखारी गैंग में छोटे मासूम बच्चों को भी संलिप्त रखा जाता है,जानकारों का मानना है कि छोटे बच्चों को उनकी दयनीय स्थिति देखकर लोगों का दिल द्रवित हो जाता है और उन्हें भीख जल्दी मिल जाती है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि ये भिखारी साधारण भिखारी नहीं बल्कि एक पूरा गैंग चलाते है जो भिक्षावृत्ति के रूप में राजधानी में कैंसर की तरह फैल चुका है।


>कई बार तो ऐसा भी होता है कि कई लोगों का सामान भी गायब हो जाता है, ये कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि ये गैंग सक्रिय रहकर सिर्फ भीख नहीं मांगते बल्कि मौका देखकर हाथ भी साफ कर लेते है, तादात इतनी ज्यादा है कि किसी एक से कुछ कहो तो पूरा मजमा लग जाता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में इस गिरोह का भंडाफोड़ करने की दिशा में लखनऊ प्रशासन भी अपनी कमर कस चुका है।


>आप में से कुछ लोगों ने अक्सर यह तरीका आजमाया होगा जब कोई भीख मांगने आए तो उसका वीडियो बनाना शुरू होते ही वो भिखारी चाहे बच्चे हो या अधेड़, बुदबुदाते हुए कैमरे की नजरों से बचते नजर आते है, मगर अब यह आसान नहीं रह गया है, प्रशासन ने इन लोगों को कैमरे की जद में लाकर खड़ा कर दिया है वो भी साधारण कैमरे नहीं बल्कि AI कैमरे।


>लखनऊ में भिखारी गिरोह की निगरानी अब AI कैमरों से की जाएगी, स्मार्ट सेफ सिटी कंट्रोल रूम में DM ने 19 चौराहों पर निगरानी के लिए टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, टेढ़ी पुलिया और सीतापुर रोड जैसे बाहरी इलाकों में भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही बाल भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


>दरअसल AI कैमरे संदिग्ध एवं वांछित लोगों की तस्वीरों को आसानी से पकड़ लेता है, व्यक्ति के हाव भाव पर बेहतर नजर रखी जाती है, महाकुंभ 2025 में AI कैमरे काफी उपयोगी साबित हुआ था, CROWD मैनेजमेंट के साथ साथ संदिग्ध लोगों पर नजर रखने में AI कैमरे ने अहम भूमिका निभाई थी, जिसका उपयोग अब भिखारी गिरोह पर नजर रखने के लिए किया जाएगा, लोगो का मानना है कि इस कदम से काफी हद तक भिखारी गैंग पर लगाम लग सकेगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?