लखनऊ के आउटर रिंग रोड पर मौत की टक्कर: डंपर में घुसी डीसीएम, दो की दर्दनाक मौत

News Desk 07 May 2025, 01:37 AM 1 min read
लखनऊ के आउटर रिंग रोड पर मौत की टक्कर: डंपर में घुसी डीसीएम, दो की दर्दनाक मौत


>राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक भयानक सड़क हादसे ने दो परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। आउटर रिंग रोड पर ग्राम रैथा के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम (लाइट कमर्शियल वाहन) पीछे से जाकर एक डंपर में भिड़ गई, जिससे दोनों वाहन सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।


>टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें बैठे दोनों लोग कैबिन में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने जेसीबी और हाइड्रा की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में बीकेटी सरकारी अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।


>माल थाना पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है। नाजिम (32) पुत्र लियाकत, निवासी जारचा करौदा (गौतमबुद्ध नगर) और वसीम (34) पुत्र जुल्फिकार, निवासी उसी क्षेत्र का रहने वाला था।
नाजिम वाहन का ड्राइवर था और वसीम परिचालक। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाएंगे।


>पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि हादसे की वास्तविक वजह क्या थी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेकिंग को संभावित कारण माना जा रहा है। मौके से सीसीटीवी फुटेज और वाहनों की ब्रेक लाइन की तकनीकी जांच की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?