ड्यूटी से हाफ डे लेकर लौटा युवक, घर में लगाई फांसी , आत्महत्या की वजह बनी पहेली

News Desk 20 May 2025, 12:35 PM 1 min read
ड्यूटी से हाफ डे लेकर लौटा युवक, घर में लगाई फांसी , आत्महत्या की वजह बनी पहेली

लखनऊ। सआदतगंज थाना क्षेत्र के वजीरबाग इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आदित्य प्रकाश शर्मा के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सआदतगंज इंस्पेक्टर के अनुसार, आदित्य ने बुधवार को हाफ डे लेकर ड्यूटी से घर लौटने के बाद ऊपरी मंजिल के कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों एक ही कंपनी में कार्यरत थे और सामान्य पारिवारिक जीवन जी रहे थे। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ जारी है ताकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह सामने आ सके। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?