खुशियों की डायल टोन बनी 112: लखनऊ में पीआरवी टीम ने 3 साल के मासूम को सकुशल खोज निकाला

News Desk 07 May 2025, 04:42 AM 1 min read
खुशियों की डायल टोन बनी 112: लखनऊ में पीआरवी टीम ने 3 साल के मासूम को सकुशल खोज निकाला


>राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक बार फिर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक परिवार को गहरी चिंता से राहत दी है। चिनहट के सपना विहार इलाके से लापता एक तीन साल के मासूम को डायल 112 पर तैनात पीआरवी कर्मियों ने कुछ ही घंटों में खोज निकाला, जिससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई।


>मासूम के गुमशुदा होने की सूचना परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पीआरवी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पीआरवी 4835 की टीम — हेड कांस्टेबल नीरज कुमार, चालक हेड कांस्टेबल सूर्य नारायण पांडे, महिला आरक्षी वैभवी मिश्रा और मीरा सिंह ने तत्काल इलाके में खोजबीन शुरू की।


>कुछ ही समय बाद चिनहट की आनंद लोक कॉलोनी से लापता मासूम को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे को तुरंत पुलिस के सुपुर्द किया गया और परिजनों को सूचित किया गया।


>मासूम की सकुशल वापसी पर मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई, और पुलिस की तत्परता की खुले दिल से सराहना की गई। लापता बच्चा डरा-सहमा जरूर था, लेकिन पुलिस की सुकून भरी मुस्कान और कोमल व्यवहार ने उसे जल्दी ही सामान्य कर दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?