लखनऊ में विद्यार्थी उतरे क्रिकेट के मैदान में: एस आर इलेवन ने खेला जीत का चौका

News Desk 19 May 2025, 02:29 AM 1 min read
लखनऊ में विद्यार्थी उतरे क्रिकेट के मैदान में: एस आर इलेवन ने खेला जीत का चौका


>रविवार का दिन लखनऊ के बी.के.टी क्षेत्र स्थित एस आर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के लिए कुछ खास था। मैदान पर गेंद और बल्ले की टकराहट थी, लेकिन मुकाबला प्रतिस्पर्धा से कहीं ज़्यादा दोस्ती और सौहार्द का प्रतीक बन गया। एस आर इलेवन और मीडिया इलेवनके बीच खेले गए इस दोस्ताना क्रिकेट मैच ने शिक्षा और पत्रकारिता के दो मजबूत स्तंभों को एक ही छत के नीचे खड़ा कर दिया — एक खेल भावना के अद्भुत प्रदर्शन के रूप में।


>मैच की शुरुआत मीडिया इलेवन द्वारा टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने के निर्णय से हुई। शुरुआत में तेज गेंदबाज़ी ने कुछ झटके दिए, लेकिन प्रहलाद सिंह (43 गेंदों में 36 रन) और अर्पित यादव (33 गेंदों में 41 रन) ने टीम को मज़बूती दी और 20 ओवरों में 133 रनोंका सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।


>जवाबी पारी में एस आर इलेवन ने धैर्य और रणनीति का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। रौनक खान की तेज़तर्रार बल्लेबाज़ी, आशीष यादव की स्थिरता और कप्तान पीयूष सिंह चौहान की निर्णायक भूमिका ने तीन गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर जीत दिला दी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?