सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल

News Desk 20 May 2025, 01:23 PM 1 min read
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति घायल


>अयोध्या जिले से साइकिल से घर लौट रहे दंपती को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रामसनेही घाट के पास की है।


>मोहम्मदकीरत निवासी भारत अपनी 40वर्षीय पत्नी शांति  के साथ  अयोध्या जिले के मावई गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही दोनों मवई थाना क्षेत्र में स्थित रामसनेहीघाट मंदिर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।


>स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल भारत का इलाज चल रहा है।

रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें