बाराबंकी में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना: मस्जिद के पास संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत

News Desk 20 May 2025, 01:53 PM 1 min read
बाराबंकी में सामने आई दिल दहला देने वाली घटना: मस्जिद के पास संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत


>बाराबंकी के जहाँगीराबाद क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ मस्जिद के पास सड़क पर एक किशोर मृत अवस्था में पाया गया। उसकी उम्र करीब 10 से 12 साल बताई जा रही है।


>स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने किशोर को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।


>हालांकि शुरुआती तौर पर मामला किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दुर्घटना का बताया जा रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना को होते नहीं देखा।


>स्थानीय एक निजी चिकित्सक ने मौके पर ही किशोर की मौत की पुष्टि की। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि किशोर के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे यह भी संभावना जताई जा रही है कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा हो।


>पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल एक सिपाही को भेजा है ताकि किशोर की पहचान की जा सके और मौत के असली कारणों की पुष्टि की जा सके।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें