अखिलेश यादव की बेटी पर पोस्ट से गरमाई सियासत, रीवा से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत

सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कानपुर साइबर पुलिस की कार्रवाई, अमेरिका से संचालित एक अकाउंट की भी जांच

 

एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ मामला अब कई राज्यों तक पहुंच चुका है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और एडिटेड तस्वीर साझा करने के आरोपों में कानपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के रीवा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ ही समय बाद अदालत से आरोपी को जमानत मिल गई। वहीं, जांच अब दो अन्य आरोपियों तक पहुंच चुकी है, जिनमें से एक सोशल मीडिया अकाउंट के अमेरिका से संचालित होने की जानकारी भी सामने आई है।

 

यह खबर भी पढ़े - 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर

 

इस पूरे मामले की शुरुआत 11 जून को हुई शिकायत से हुई थी। समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव ने कानपुर साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव की एडिटेड तस्वीरें और आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा की गई हैं। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस ने डिजिटल ट्रैकिंग, सोशल मीडिया गतिविधियों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। इसी जांच के बाद पुलिस मध्य प्रदेश के रीवा निवासी नागेश्वर सिंह बघेल तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया।

 

रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे जमानत दे दी। पुलिस के मुताबिक मामले में नामजद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है और जांच अभी खत्म नहीं हुई है।

 

जांच के दौरान एक और दिलचस्प पहलू सामने आया। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपी भरत पटेल का सोशल मीडिया अकाउंट अमेरिका से संचालित होने की जानकारी मिली है। फिलहाल इस संबंध में और सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। वहीं, तीसरे आरोपी विनोद कुमार जौनपुर जिले का रहने वाला है और ऑटो चालक के रूप में काम करता है।

 

शिकायतकर्ता ने नागेश्वर सिंह बघेल, भरत पटेल और विनोद कुमार के खिलाफ आईटी एक्ट और मानहानि से जुड़े आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव की एडिटेड तस्वीर वायरल की गई और उनके खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

 

यह मामला सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी इसकी चर्चा तेज हो गई थी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जिनके परिवार नहीं होते, वे परिवार वालों का दुख नहीं समझ सकते। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बेटी, बेटी होती है और उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

 

मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन जांच एजेंसियों की नजर अब बाकी आरोपियों और सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर है। विशेष रूप से अमेरिका से संचालित बताए जा रहे अकाउंट को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 


 

टैग्स :  अखिलेश यादव, अदिति यादव, नागेश्वर सिंह बघेल, रीवा, कानपुर साइबर थाना, आपत्तिजनक पोस्ट मामला, अखिलेश यादव बेटी, सपा नेता प्रवीण यादव

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

प्राकृतिक खेती सम्मेलन से विकास परियोजनाओं तक, जानिए कानपुर में CM योगी का पूरा कार्यक्रम
सिद्धनाथ मंदिर जा रहे दंपति को ट्रक ने कुचला, 200 मीटर दूर पकड़ाया चालक
बैंकों में गिरवी रखी गई सरकारी जमीन पर कार्रवाई, 761 एकड़ फिर ग्राम सभा के नाम होगी
124 करोड़ की जमीन पर चला केडीए का बुलडोजर, 24 बीघा भूमि कब्जामुक्त
कानपुर में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी के गनर पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप, केस दर्ज
आपत्तिजनक मैसेज और ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने दी जान, बहनों ने वायरल की व्हाट्सएप चैट
कानपुर में ITBP जवानों ने कानपूर पुलिस कमिश्नरेट का किया घेराव
कानपुर में किराए के मकान में फौजी की संदिग्ध मौत, शव के पास मिला खून, इंजेक्शन और शराब की बोतल
सिलेंडर को लेकर अफवाहों पर पुलिस की अपील, कहा - पर्याप्त है सप्लाई, न दें अफवाहों पर ध्यान