Wednesday, 23 September 2026 | Lucknow | 29°C

ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर कैसा तंज

‘युद्ध से सबका नुकसान’, भारत की भूमिका पर उठाए सवाल; प्रधानमंत्री के पाकिस्तान दौरे का भी किया जिक्र
Bureau
Bureau News Desk
24 Mar 2026
08:30 PM
1 min read
ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर कैसा तंज
हाइलाइट्स
‘युद्ध से सबका नुकसान’, भारत की भूमिका पर उठाए सवाल; प्रधानमंत्री के पाकिस्तान दौरे का भी किया जिक्र

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को लेकर देश में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युद्ध को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इससे सभी पक्षों को नुकसान होता है। साथ ही पाकिस्तान की संभावित मध्यस्थता को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

 

संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत के पास नेतृत्व दिखाने का अवसर था। उन्होंने कहा कि यदि यह अवसर चूक गया है तो केंद्र सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

 

पाकिस्तान द्वारा ईरान-अमेरिका विवाद में मध्यस्थता की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के पुराने पाकिस्तान दौरे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, एक बार सुना था कि प्रधानमंत्री बिना प्रोटोकॉल के पाकिस्तान में उतरे थे, अब फिर एक मौका था।

 

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का यह 25वां दिन बताया जा रहा है। दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई जारी है, जबकि बातचीत के जरिए समाधान की कोशिशें भी चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने युद्ध समाप्ति के लिए समयसीमा तय की है और ईरान ने बातचीत में मुआवजे की शर्त रखी है।

 

इस बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी मुद्दे पर कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। अखिलेश यादव के साथ मौजूद सांसद डिंपल यादव ने महिला आरक्षण विधेयक पर कहा कि सरकार किस स्वरूप में इसे लागू करेगी, इसका इंतजार किया जा रहा है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच वैश्विक कूटनीति और भारत की भूमिका को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।

Explore Related Topics

अखिलेश यादव Iran US war news up political news

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →