बीजेपी के डबल इंजन के खिलाफ सपा का नया नारा प्रबल इंजन

UP Politics: बीजेपी के “डबल इंजन” को चुनौती देने के लिए सपा ने फेंकी नई चाल — अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ में लगा “प्रबल इंजन” पोस्टर बना सुर्खियों का केंद्र।
News Desk 22 Oct 2025, 11:21 PM 1 min read
बीजेपी के डबल इंजन के खिलाफ सपा का नया नारा प्रबल इंजन


>उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नारेबाज़ी ने नया मोड़ ले लिया है। बीजेपी के “डबल इंजन सरकार” के जवाब में समाजवादी पार्टी ने लखनऊ में एक नया नारा दिया है “प्रबल इंजन की सरकार”। यह पोस्टर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर लगाया गया, जिसने राजधानी के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।


>राजधानी लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे इस पोस्टर में अखिलेश यादव को एक रेल इंजन के रूप में दिखाया गया है। इंजन पर लिखा है  “समाजवादी पार्टी: एक इंजन, मजबूत इंजन”, जबकि पीछे जुड़े डिब्बों में उनकी सरकार के कार्यकाल की प्रमुख योजनाएं प्रदर्शित की गई हैं: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, डायल 100 सेवा, लखनऊ मेट्रो, समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, शादी अनुदान, और लैपटॉप योजना जैसी उपलब्धियां।


>पोस्टर पर अखिलेश यादव को संस्कृत के श्लोक से शुभकामनाएं भी दी गई हैं:
“अद्रोहः सर्वभूतेषु कर्मणा मनसा गिरा। अनुग्रहश्च दानं च, शीलमेतद् विदुर्बुधाः।। जन्मदिवसस्य अनेकशः शुभकामनाः।”
(अर्थात: जो व्यक्ति सभी प्राणियों के प्रति कर्म, वाणी और मन से द्वेष नहीं रखता, दयालु और उदार होता है, वही सच्चे शील का धनी कहलाता है।)


>यह पोस्टर सपा नेता जयराम पांडे द्वारा लगाया गया है, जो संत कबीर नगर की मेंहदावल विधानसभा सीट से प्रत्याशी रह चुके हैं। खास बात यह है कि जयराम पांडे के पोस्टर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं। साल 2022 के चुनाव से पहले उनका “आ रहा हूं” पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।


>इस बार “डबल इंजन बनाम प्रबल इंजन” का यह राजनीतिक संदेश सपा की नई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के प्रचार मॉडल को चुनौती देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी