बंदरों की टोली में बैठा दें तो अलग नहीं दिखते, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज

UP Politics: सीएम योगी के तीन बंदर वाले तंज पर अखिलेश यादव का जवाब बना सियासत का नया हॉट टॉपिक...
News Desk 03 Nov 2025, 05:39 AM 1 min read
बंदरों की टोली में बैठा दें तो अलग नहीं दिखते, अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज


>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सीएम योगी के “तीन बंदर” वाले बयान के जवाब में अखिलेश यादव ने तगड़ा पलटवार किया है, जिससे सियासी हलकों में नई बहस छिड़ गई है।


>दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था महात्मा गांधी के तीन बंदर बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत बोलो का संदेश देते थे, लेकिन इंडिया गठबंधन के तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू  विकास को न देख पा रहे हैं, न सुन पा रहे हैं और न ही उसके बारे में बोल पा रहे हैं।


>सीएम योगी के इस बयान ने विपक्षी दलों में हलचल मचा दी। इस पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कटाक्ष करते हुए लिखा जो लोग आईना देखकर आते हैं, उन्हें हर तरफ बंदर नजर आते हैं। बंदर की टोली में बैठा दिए जाएं तो अलग नजर भी नहीं आते हैं!


>बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अब यूपी के बड़े नेता भी सक्रिय हैं। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं, वहीं अखिलेश यादव महागठबंधन के समर्थन में रैलियां कर रहे हैं। दोनों नेताओं के बीच यह वाकयुद्ध अब चुनावी माहौल को और गरमा रहा है।


>अखिलेश यादव ने अपने भाषणों में दावा किया कि इस बार बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है, एक नौजवान मुख्यमंत्री की सरकार बनने जा रही है। वहीं, सीएम योगी का कहना है कि एनडीए सरकार ही बिहार को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी