Thursday, 22 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: आजम खान से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश यादव, अदीब भी साथ, सियासी हलचल तेज

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करने के लिए गुरुवार को रामपुर जिला कारागार पहुंचे।
Bureau
Bureau News Desk
22 Oct 2026
03:16 PM
1 min read
UP News: आजम खान से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश यादव, अदीब भी साथ, सियासी हलचल तेज
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात
मिशन-2027 से पहले सियासी हलचल तेज
45 मिनट तक होगी बातचीत
आजम खान के बेटे भी रहे मौजूद

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करने के लिए गुरुवार को रामपुर जिला कारागार पहुंचे। जहां सपा प्रमुख ने आजम खान से मुलाकात की। सपा अध्यक्ष के साथ आजम खान के छोटे बेटे अदीब आजम भी मौजूद रहे। जेल प्रशासन की ओर से दोनों नेताओं की मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित किया गया। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिहाज से अखिलेश यादव और आजम खान की इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रामपुर जिला कारागार में मुलाकात के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खान के आवास पर पहुंच उनके परिजनों से भी मिलेंगे। सपा मुखिया के रामपुर दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, सीटों के समीकरण, मौजूदा राजनीतिक हालात और पार्टी संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श होगा।  साल 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात को सपा की रणनीति के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान वेस्ट यूपी की राजनीति में लंबे समय से प्रभावशाली रहे हैं। उन्हें सपा के प्रमुख मुस्लिम चेहरों में गिना जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस मुलाकात के जरिए अखिलेश यादव पार्टी में एकजुटता का संदेश देने की कोशिश कर सकते हैं। आजम खान के खिलाफ विभिन्न मुकदमों और कानूनी कार्रवाई को लेकर सपा की भूमिका पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव का जिला कारागार पहुंचकर आजम खान से मिलना महत्वपूर्ण है।

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी समेत कुछ विपक्षी नेताओं ने पहले आजम खान के मामले में सपा और अखिलेश यादव की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव बीते साल 8 अक्टूबर को रामपुर पहुंचे थे और आजम खान से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उस समय आजम खान जेल से बाहर थे। दोनों नेताओं ने अकेले में बातचीत की थी। इस बार जेल में दोनों नेताओं की मुलाकात के कार्यक्रम पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।  

Explore Related Topics

Akhilesh Yadav Azam Khan UP Politics

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News