Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अम्बेडकरनगर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारी की है। परीक्षा के मद्देनजर जनपद के अकबरपुर और टाण्डा थाना क्षेत्रों में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर (रविवार), 30 अक्टूबर (शुक्रवार) और 1 नवंबर (रविवार) 2026 को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंधों से छूट रहेगी।
आजमगढ़ और बसखारी से अयोध्या जाने वाले भारी वाहन: न्यौतरिया बाईपास से गोहन्ना चौराहा, पहितीपुर, श्रवण क्षेत्र होते हुए अन्नावा के रास्ते अयोध्या जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
बस्ती और टाण्डा से अकबरपुर आने वाले भारी वाहन: कटरिया याकूबपुर से डायवर्ट किए जाएंगे। वाहन बाईपास मार्ग का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
अकबरपुर शहर में डायवर्जन: मालीपुर रोड बाईपास, जलालपुर रोड बाईपास, बसखारी रोड स्थित न्यौतरिया बाईपास, टाण्डा रोड स्थित कटरिया याकूबपुर बाईपास, भिखारीपुर मोड़, फायर सर्विस, दोस्तपुर रोड स्थित गोहन्ना चौराहा बाईपास और अन्नावा तिराहे से यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।
अकबरपुर से टाण्डा जाने वाले भारी वाहन: धरमनगर पुल से एनएच-233 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
कश्मिरिया, चिंतौरा और धुरहिया में प्रतिबंध: टाण्डा थाना क्षेत्र के इन स्थानों से हल्के और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी घर से पर्याप्त समय लेकर निकलें और अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए निर्धारित मार्गों की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लें। वाहन चालकों से भी अपील है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यह यातायात व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर के आदेशानुसार लागू की जा रही है। इसकी जानकारी प्रभारी यातायात जय बहादुर यादव ने दी है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें