अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग की सगाई, अर्जुन-जाह्नवी-खुशी के संग शेयर की खास पलों की तस्वीरें

Anshula Kapoor Engagement: अंशुला कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग 2 अक्टूबर को इंटीमेट समारोह में सगाई की, जिसमें पूरा कपूर परिवार मौजूद रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खूबसूरत इनसाइड तस्वीरें साझा कर इस खास दिन की झलक दी।
News Desk 04 Oct 2025, 03:02 AM 1 min read
अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग की सगाई, अर्जुन-जाह्नवी-खुशी के संग शेयर की खास पलों की तस्वीरें


>बॉलीवुड कपूर खानदान में खुशियों का माहौल है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग इंटीमेट समारोह में सगाई की। इस खास अवसर पर पूरा कपूर परिवार एकत्र हुआ और अंशुला ने अपनी सगाई की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।


>सगाई समारोह का आयोजन अंशुला के पिता बोनी कपूर के बांद्रा स्थित घर पर किया गया था। तस्वीरों में अर्जुन कपूर अपने होने वाले जीजा रोहन ठक्कर का टीका लगाते दिखाई दिए। वहीं, भावुक अर्जुन अपने बहन का हाथ थामे नजर आए। इस मौके पर सौतेली बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी काफी खुश दिखीं और उन्होंने रोहन ठक्कर संग पोज़ दिए।


>


>अंशुला ने अपनी दिवंगत मां मोना शौरी को भी याद किया। समारोह में उनकी तस्वीर एक खास चेयर पर रखी गई थी, जिसे देखकर अंशुला भावुक हो उठीं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस खास दिन पर मां की मौजूदगी का एहसास हर पल उनके साथ थी।


>


>


>


>इस खुशी के मौके पर कपूर परिवार की सभी प्रमुख हस्तियां, जैसे सोनम कपूर, रिया कपूर, शनाया कपूर, उपस्थित रहीं। अंशुला ने पूरी फैमिली के साथ तस्वीर भी शेयर की और कैप्शन में लिखा, "हमेशा और हमेशा के लिए… यही रो के शब्द हमारे प्यार को और भी खास बनाते हैं। हंसी, दुआएं और मां की मौजूदगी ने इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया।"


>जानकारी के अनुसार, अंशुला और रोहन की मुलाकात 2022 में हुई थी। जुलाई 2025 में रोहन ने अंशुला को प्रपोज किया और अब दोनों की सगाई हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जोड़ी इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकती है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल होंगे ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी
सोनारिका भदोरिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ फिल्मों की बहार, जानें कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
दिल्ली ब्लास्ट की वजह से टली शाहिद-रश्मिका-कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग
लम्बे इंतज़ार के बाद भी क्या अनुष्का शर्मा की ‘चकदा एक्सप्रेस’ हो पायेगी रिलीस?
थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल सलमान की सिकंदर को पछाड़कर बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
बाहुबली द एपिक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल दूसरे दिन भी हो रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
मैं नहीं डरूंगा, जान से मारने की धमकी के बाद भी रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया
राम चरण-उपासना को मिली डबल खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता