यूपी में आंधी बारिश और तूफ़ान से तबाही, 24 लोगों की मौत, किसानों को भारी नुकसान - सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजे के दिए निर्देश

आंधी, बारिश और तूफ़ान से कई जिलों में जन-धन की हानि, प्रशासन को अलर्ट रहने के आदेश।
Bureau 01 May 2026, 10:22 AM 1 min read
यूपी में आंधी बारिश और तूफ़ान से तबाही,  24 लोगों की मौत, किसानों को भारी नुकसान - सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजे के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में बदले मौसम के बीच आई आंधी, तेज बारिश, तूफ़ान और ओले गिरने की घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई है। बीते दो दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 16 पशुओं की भी मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, कई जिलों में अचानक मौसम बिगड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं और बारिश के कारण जहां एक ओर गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर जान-माल का भारी नुकसान दर्ज किया गया है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि, आंधी और ओलावृष्टि से हुई जनहानि, पशुहानि और घायलों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गेहूं, दलहन और सब्जियों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद होने से किसानों को आर्थिक झटका लगा है। सरकार ने प्रभावित किसानों और अन्य पीड़ितों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और राहत कार्यों में तेजी लाने के आदेश दिए हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?