एएसपी अनुज चौधरी का ट्रांसफर: सपा सांसद बोले, देर से सही लेकिन संभल को मिली राहत

यूपी में 44 एएसपी अधिकारियों के ट्रांसफर, संभल के अनुज चौधरी का तबादला फिरोजाबाद। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा- सख्त कार्रवाई देर से हुई, लेकिन संभल के लोगों को राहत मिलेगी।
News Desk 17 Sep 2025, 10:36 PM 1 min read
एएसपी अनुज चौधरी का ट्रांसफर: सपा सांसद बोले, देर से सही लेकिन संभल को मिली राहत


>उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में हुए बड़े फेरबदल के बीच संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने एएसपी अनुज चौधरी के तबादले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “ट्रांसफर नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई पहले ही हो जानी चाहिए थी। देर से ही सही, सरकार का यह कदम संभल के लोगों के लिए राहत लेकर आया है।”


>दरअसल, प्रदेश सरकार ने 44 एएसपी अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें संभल के चर्चित अधिकारी अनुज चौधरी का नाम भी शामिल है। उन्हें चंदौसी से हटाकर फिरोजाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद बर्क ने कहा कि अनुज चौधरी के कार्यकाल में हालात बिगड़े थे, इसलिए ट्रांसफर में हुई देरी सवाल खड़े करती है।


>एएसपी अनुज चौधरी पुलिस महकमे के चर्चित नाम हैं। 2000 में स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती हुए अनुज अपनी फिटनेस और बेबाक छवि के लिए जाने जाते हैं। संभल हिंसा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें “पहलवान” कहकर उनकी कार्यशैली की सराहना की थी। हालांकि, उनका नाम कई राजनीतिक विवादों में भी सुर्खियां बटोर चुका है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी