अयोध्या के इस कॉलेज में गलती करने पर मिलेगी राम-राम लिखने की सजा, शिक्षा में अनुशासन का अनोखा तरीका

Ayodhya News: अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज ने अनुशासन सिखाने का अनोखा तरीका अपनाया है। अब गलती पर छात्रों को डांट नहीं, बल्कि राम नाम नाम लिखना होगा। जानिए इस पहल के पीछे की सोच।
News Desk 08 Nov 2025, 01:07 PM 1 min read
अयोध्या के इस कॉलेज में गलती करने पर मिलेगी राम-राम लिखने की सजा, शिक्षा में अनुशासन का अनोखा तरीका


>शिक्षा के मंदिरों में अनुशासन सिखाने के कई तरीके अपनाए जाते हैं, लेकिन अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज ने इस दिशा में एक अनोखी और सांस्कृतिक पहल की है। अब अगर कोई छात्र गलती करता है, तो उसे सजा के तौर पर ‘राम-राम’ या अपने ईश्वर का नाम लिखना होगा। 
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि जब छात्रों को कड़ी सजा दी जाती है, तो उसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए इस बार कॉलेज ने सजा के बजाय एक पॉजिटिव अप्रोच अपनाया है। उन्होंने कहा की हम चाहते हैं कि छात्र अपनी गलती पर स्वयं विचार करें। ‘राम नाम’ या अपने ईश्वर का नाम लिखने से मन को शांति मिलती है और छात्र अपने भीतर के संस्कारों से जुड़ते हैं।


>डॉ. वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि यह किसी धर्म विशेष को बढ़ावा देने का प्रयास नहीं है। छात्र चाहे राम, राधा, अल्लाह या ईसा जिसमे भी उनकी आस्था है वे अपने श्रद्धा के अनुसार नाम लिख सकते हैं।


>शुरुआत में यह विचार मज़ाक में आया था, लेकिन कुछ छात्रों ने जब इसे गंभीरता से अपनाया, तो कॉलेज ने इसे एक प्रेरक अभ्यास के रूप में लागू कर दिया। अब तक चार से पाँच छात्रों ने अपनी कॉपियों में ‘राम नाम’ लिखकर जमा की हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह तरीका न सिर्फ अनुशासन सिखा रहा है, बल्कि छात्रों को आंतरिक शांति और आत्मनियंत्रण की ओर भी ले जा रहा है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल