अयोध्या में परमहंस आचार्य को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के नाम पर मिली चेतावनी, कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी।

रामनगरी अयोध्या में तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है।

 

परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक अज्ञात फोन कॉल के माध्यम से धमकी दी गई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया। कॉलर ने उन्हें ‘टारगेट’ पर बताते हुए बम से उड़ाने की चेतावनी दी और ‘हिंदू राष्ट्र’ से जुड़े मुद्दों पर चुप रहने को कहा।

 

परमहंस आचार्य के अनुसार, कॉल करने वाले ने न केवल अपशब्दों का प्रयोग किया, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी चुनौती दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की धमकियां उन्हें पहले भी मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार किसी आतंकी संगठन का नाम लिए जाने से मामला अधिक गंभीर हो गया है।

 

घटना के बाद तपस्वी छावनी की ओर से अयोध्या कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस को साक्ष्य के रूप में धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग और संबंधित मोबाइल नंबर भी सौंप दिया गया है।

 

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीडीआर के आधार पर आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, परमहंस आचार्य ने प्रशासन से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।


 

टैग्स :  परमहंस आचार्य, अयोध्या, लश्कर ए तैयबा

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर आने वाले वीवीआईपी मेहमानों के लिए अयोध्या में बन रहा विशेष अतिथि गृह
अयोध्या भूमि अधिग्रहण पर हाई कोर्ट की रोक, सरकार को दिए सख्त निर्देश
तेरहवीं का भोज बना खून का मैदान, अयोध्या में चाकूबाजी से 9 घायल
अयोध्या में एलपीजी गैस की कमी से आम लोग परेशान
निषाद राज जयंती पर अयोध्या में आस्था का संगम, विधायक के शब्दों ने जीता दिल
महंत राजू दास सहित कई संतों ने आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप
अयोध्या पहुंचे गौतम अडानी, श्री रामलला के दर्शन कर किया पूजन
अयोध्या पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी, रामलला के करेंगे दर्शन
अयोध्या के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान प्रसूता-नवजात की हुई मौत, जांच में हुई लापरवाही उजागर