चालकों का चक्का जाम, पुलिस ने फटकारी लाठी, नौ को दबोचा

नए कानून के विरोध में हैदरगढ़ रोड रहा जाम, कई घंटे यातायात रहा ठप; बिना अनुमति प्रदर्शन पर हुई पुलिस की कार्रवाई
Bureau 23 Mar 2026, 07:31 PM 1 min read
चालकों का चक्का जाम, पुलिस ने फटकारी लाठी, नौ को  दबोचा

नए कानून के विरोध में सोमवार को बाराबंकी में वाहन चालकों का प्रदर्शन उग्र हो गया। मौरंग मंडी के पास हैदरगढ़ रोड पर सैकड़ों चालकों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे शहर का यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा।

 

सूचना मिलते ही एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रित न होने पर हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया गया।

 

पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से अनुमति लिए बिना सड़क जाम कर दिया था। कार्रवाई के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी जब्त कर कोतवाली नगर ले जाया गया।

 

घटना के दौरान हैदरगढ़ रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और आम लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बहाल कराने के लिए मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया। 

 

शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह के अनुसार मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें