बाराबंकी में डीएम ने किया बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, बोले मेहनत ही सफलता की कुंजी

प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित, बुक रीडिंग और लगातार पढ़ाई पर दिया जोर।
Bureau 29 Apr 2026, 04:34 PM 1 min read
बाराबंकी में डीएम ने किया बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, बोले मेहनत ही सफलता की कुंजी

बाराबंकी में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे।

 

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है और निरंतर अध्ययन से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। डीएम ने छात्रों को पुस्तकों के नियमित अध्ययन की सलाह देते हुए कहा कि बुक रीडिंग का कोई विकल्प नहीं है। साथ ही उन्होंने समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करने पर भी जोर दिया, जिससे सामान्य ज्ञान और सोचने की क्षमता का विकास होता है।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर चयन, पढ़ाई की रणनीति और आत्मविश्वास से जुड़े सवाल भी पूछे। जिलाधिकारी ने सभी प्रश्नों के उत्तर देते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया और कहा कि जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसी में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि यही अनुभव भविष्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें