खेत में उतरे डीएम - हंसिया थामकर खुद काटी गेहूं, किसानों से किया सीधा संवाद

बाराबंकी में डीएम शशांक त्रिपाठी ने बेमौसम बारिश से प्रभावित अफीम फसल का निरीक्षण किया और गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में भाग लेकर अधिकारियों को दिए पारदर्शिता के निर्देश।
Bureau 02 Apr 2026, 09:20 PM 1 min read
खेत में उतरे डीएम - हंसिया थामकर खुद काटी गेहूं, किसानों से किया सीधा संवाद

बाराबंकी जिले में बिन मौसम बारिश से प्रभावित अफीम फसल की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी गुरुवार को खुद खेतों में पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली और गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया।

 

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और प्रशासनिक टीम के साथ हरख ब्लॉक के मेंहदीपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने किसान रामगणेश के अफीम के खेत का निरीक्षण किया। बेमौसम बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान का उन्होंने मौके पर आकलन किया और सिंचाई व्यवस्था सहित अन्य जरूरी पहलुओं पर किसानों से चर्चा की।

 

निरीक्षण के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं खुलकर अधिकारियों के सामने रखीं। डीएम के खेतों तक पहुंचने से किसानों में उत्साह देखने को मिला। इसके बाद जिलाधिकारी तहसील नवाबगंज के ग्राम लक्षबर बजहा पहुंचे। यहां उन्होंने रबी सीजन के तहत तैयार गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया में भाग लिया। डीएम ने स्वयं हंसिया लेकर गेहूं की कटाई की और मौके पर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें