लखनऊ की यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन का बिगुल! BBAU, DSMNRU और AKTU ने खोले रजिस्ट्रेशन पोर्टल

News Desk 05 Jun 2025, 09:25 PM 1 min read
लखनऊ की यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन का बिगुल! BBAU, DSMNRU और AKTU ने खोले रजिस्ट्रेशन पोर्टल


>शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लखनऊ की प्रमुख विश्वविद्यालयों—बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU), डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (DSMNRU) और एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने अपने प्रवेश पोर्टल खोल दिए हैं। इच्छुक छात्र अब संबंधित वेबसाइट्स पर जाकर आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।


>BBAU ने फिलहाल पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की है। विश्वविद्यालय के एडमिशन-कम-मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन अमित कुमार सिंह के अनुसार, जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग छात्रों के लिए यह ₹300 रखा गया है।

बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून है।

विलंब शुल्क ₹1000 के साथ अंतिम तिथि 24 जून है।

इस बार कुल 2,579 सीटों पर पीजी कोर्सेस में प्रवेश दिए जाएंगे।


>यूजी कोर्सेस के लिए प्रवेश प्रक्रिया CUET के नतीजों के बाद शुरू होगी।


>DSMNRU ने यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं।

प्रवक्ता प्रो. यशवंत विरोधी के अनुसार,

CUET आधारित कोर्सेस के लिए आवेदन शुल्क जनरल वर्ग के लिए ₹200 और दिव्यांगों के लिए ₹100 है।


> सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और मास्टर्स इन प्रॉस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स जैसे गैर-CUET कोर्सेस के लिए शुल्क क्रमशः ₹800 और ₹400 रखा गया है।


> सभी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 28 जून निर्धारित की गई है।


>AKTU में बीटेक समेत अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश JEE, CUET और कक्षा 12वीं के परिणामों के आधार पर होगा। पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश GATE, CUET PG और संस्थागत परीक्षा के आधार पर होगा।

डीन एडमिशन ओपी सिंह ने बताया कि

BTech कोर्सेस के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं।

अन्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

यूजी और पीजी दोनों स्तरों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 तय किया गया है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?