CUET स्कोर से तय होगी किस्मत - BBAU ने जारी की PG कोर्स की पहली लिस्ट

News Desk 08 Jul 2025, 12:07 AM 1 min read
CUET स्कोर से तय होगी किस्मत - BBAU ने जारी की PG कोर्स की पहली लिस्ट


>राजधानी स्थित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की दौड़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने CUET-PG स्कोर के आधार पर 48 पीजी कोर्सेज की पहली मेरिट सूची सोमवार देर रात जारी कर दी। आज मंगलवार से चालान जनरेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

25 सौ सीटों पर 20 हजार से ज्यादा दावेदार, मेरिट में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा


>इस शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय की 2579 पीजी सीटों के लिए कुल 20076 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 15,995 आवेदन वैध पाए गए और 4081 फॉर्म निरस्त कर दिए गए। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से दाखिले को लेकर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।

ऑनलाइन देखें मेरिट सूची, 10 जुलाई तक जमा करनी होगी फीस


>विश्वविद्यालय के अधिकारिक पोर्टल www.bbau.ac.in पर अभ्यर्थी मेरिट सूची देख सकते हैं। एडमिशन कमेटी के चेयरपर्सन प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी विभाग अपनी-अपनी कोर्सवार सूची वेबसाइट पर अपलोड कर रहे हैं। अभ्यर्थियों को 10 जुलाई तक फीस जमा करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 11 जुलाई को रिक्त सीटों का विवरण वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।

ट्रांसपेरेंसी को लेकर सख्त है प्रशासन, कोई गड़बड़ी नहीं


>कुलपति प्रो. आर.के. मित्तल ने बताया कि इस वर्ष ‘समर्थ पोर्टल’ के जरिए मेरिट तैयार की गई है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। सभी विभागों की सूची केंद्रीयकृत प्लेटफॉर्म पर अपलोड की गई है और किसी भी तकनीकी या सूचना से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि इस बार पूरी एडमिशन प्रक्रिया बिल्कुल निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?