>बिहार के मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद की हत्या ने प्रदेश की सियासत को गर्मा दिया है। जहां एक ओर विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने खुलकर नीतीश सरकार को घेरा है। सपा नेताओं ने कहा कि जब नामज़द आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस चुप है, तो इसे ‘जंगलराज’ के अलावा और क्या कहा जाए?
>समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि जो लोग कभी बिहार में जंगलराज की दुहाई देकर वोट मांगते थे, आज वही लोग चुप हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि “अगर नामजद अभियुक्त गिरफ्त से बाहर घूम रहा है, तो न्याय कहां से मिलेगा?” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, तब यही असली जंगलराज है।”
>
Lucknow, Uttar Pradesh: On the Mokama murder case, SP spokesperson Fakhrul Hasan Chand says, “The question is, those who are seeking votes in Bihar by talking about Jungle Raj, today no one is asking whether Jungle Raj actually exists. A case has been filed, yet the accused have… pic.twitter.com/nTObyxSYhU
— IANS (@ians_india) November 1, 2025
>
>सपा सांसद राजीव राय ने भी बिहार की कानून व्यवस्था और सुशासन के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। राजीव राय बोले, “जो लोग सुशासन का दावा करते हैं, हकीकत ये है कि आज भी बिहार गरीबी, पलायन और अपराध की मार झेल रहा है। तेजस्वी यादव ने अपने छोटे कार्यकाल में जो काम किया, वह युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है। मुझे भरोसा है कि 14 तारीख के बाद तेजस्वी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।”
>
Mau, Uttar Pradesh: On the Bihar elections, MP Rajiv Rai says, “The people of Bihar have been waiting. Those who came promising good governance have proven that even after 20 years, they remain among the poorest; migration continues, and crime persists. It is time to give a… pic.twitter.com/hj815ELyHP
— IANS (@ians_india) November 1, 2025
>
>
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें