ब्राह्मण समुदाय की बढ़ती मौतों पर केसी पांडेय का अल्टीमेटम, प्रदेश सरकार पर निशाना

UP News: उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने समाज में चिंता की लकीर खींच दी है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डॉ. केसी पांडेय ने प्रदेश सरकार पर कड़ा हमला करते हुए चेतावनी दी।
News Desk 19 Sep 2025, 01:16 AM 1 min read
ब्राह्मण समुदाय की बढ़ती मौतों पर केसी पांडेय का अल्टीमेटम, प्रदेश सरकार पर निशाना


>अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने राज्य में बढ़ती ब्राह्मण हत्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. केसी पांडेय ने गाजीपुर में दिव्यांग भाजपा कार्यकर्ता की हत्या और हमीरपुर जेल में बंदी अनिल तिवारी की पीट-पीटकर हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में ब्राह्मणों की चुन-चुन कर हत्या की जा रही है।


>डॉ. पांडेय ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो महासभा गांव-गांव चेतना रथ निकालकर ब्राह्मणों को एकजुट करने की कार्रवाई करेगी। गोमती नगर कार्यालय में महासभा, परशुराम सेना और महिला ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपील की कि वे इस पीड़ा को गंभीरता से सुनें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि ध्यान नहीं दिया गया तो वर्ष 2027 में ब्राह्मण अपना अलग राजनीतिक और सामाजिक रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?