>चिन्हट क्षेत्र स्थित यमुना विहार कॉलोनी के निवासियों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। लंबे समय से सड़क और नालियों की समस्या से जूझ रही इस कॉलोनी को आखिरकार नई सड़क और नालियां मिलने मिली। इसका उद्घाटन चिनहट प्रथम वार्ड पार्षद अरुण राय और भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय के हाथों संपन्न हुआ।
>कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने दोनों नेताओं का स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।
>उद्घाटन के साथ ही पार्षद अरुण राय ने एक नई सामाजिक पहल की शुरुआत की “मंदिर चलो अभियान”। उन्होंने सभी स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया कि वे दिन के किसी भी समय एक बार मंदिर अवश्य जाएं।
>उन्होंने कहा, “मंदिर जाने से न केवल सात्विक ऊर्जा प्राप्त होती है बल्कि यह बच्चों में भी धर्म और संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ाता है।”
>इस पहल का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिकता, सकारात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है।
>स्थानीय निवासियों ने कहा कि अब कॉलोनी में स्वच्छ और सुगम मार्ग बनने से जीवन आसान होगा। वहीं, “मंदिर चलो अभियान” ने लोगों में नई ऊर्जा और एकता का संचार किया है।
>पार्षद अरुण राय ने बताया कि चिन्हट क्षेत्र में आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे, ताकि यह क्षेत्र मॉडल कॉलोनी के रूप में विकसित हो सके।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें