Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: दीपावली पर बजरंगबली की शरण में पहुंचे सीएम योगी, रामलला के भी किये दर्शन

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और भगवान बजरंगबली के चरणों में शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
Bureau
Bureau News Desk
08 Nov 2026
11:10 AM
1 min read
CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: दीपावली पर बजरंगबली की शरण में पहुंचे सीएम योगी, रामलला के भी किये दर्शन
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
भव्य दीपोत्सव के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी
रामलला की उतारी आरती और मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद
अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में किए दर्शन-पूजन
श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष से किया स्वागत

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10वें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के बाद रविवार सुबह अयोध्या में आध्यात्मिक रंग में नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और भगवान बजरंगबली के चरणों में शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। संतों और पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से सीएम योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने संकटमोचन हनुमान के दर्शन कर राज्य की खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। दीपोत्सव के भव्य और सफल आयोजन के बाद सीएम योगी ने श्रद्धा और आस्था का विशेष संदेश दिया।

हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे। जहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक आरती की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम दरबार में भी पूजा-अर्चना की। सीएम योगी ने इस मौके पर राज्य की प्रगति और नागरिकों के सुखमय जीवन के लिए प्रभु श्रीराम से आशीर्वाद मांगा।

रामलला के दर्शन करने के बाद सीएम योगी मंदिर से बाहर निकले तब श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि बने रहने की कामना की।  

Explore Related Topics

CM Yogi Adityanath Yogi Adityanath Ayodhya Visit Ayodhya Deepotsav 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News